''मराठी मुल्गी'' बन श्रद्धा कपूर ने सेलब्रेट किया गुड़ी पड़वा, चंद्राकोर बिंदी..नथ..नौवारी साड़ी में एक्ट्रेस ने लूटी महफिल

4/2/2022 12:04:51 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. 2 अप्रैल का दिन भारतवासियों के लिए बेहद खास हैं, क्योंकि आज उगादी, नवरेह, गुड़ी पड़वा, रमजान और नवरात्रि समेत कई त्योहार मनाए जा रहे हैं। गुड़ी पड़वा को खासकर महाराष्ट्र में मनाया जाता है। इसे महाराष्ट्रीयन नव वर्ष के रूप में भी जाना जाता है। इस मौके पर बॉलीवुड स्टार्स अपने फैंस को पोस्ट शेयर कर इस पर्व की बधाई भी दे रहे हैं। वहीं 'मराठी मुल्गी' श्रद्धा कपूर भी ट्रेडिशनल तरीके से गुड़ी पड़वा सेलिब्रेट करने के लिए बेहद उत्साहित हैं। हाल ही में उनकी महाराष्ट्रीयन लुक की तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं।


श्रद्धा कपूर ने अपने मराठी लुक की तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए फैंस को गुडी पड़वा की बधाई दी है। तस्वीरें शेयर कर उन्होंने कैप्शन में लिखा- ''नव्या संकल्पांनी करूया नववर्षाचा शुभारंभ, गुढीपाडव्याच्या हार्दिक शुभेच्छा! Happy Gudi Padwa!''


लुक की बात करें तो इन तस्वीरों में श्रद्धा कपूर येलो ब्लू नौवारी साड़ी के साथ गोल्ड  ज्वैलरी कैरी किए बेहद खूबसूरत लग रही हैं। अपने लुक को लेकर श्रद्धा कपूर ने कहा, “यह पहली बार है जब मैंने नथ और चंद्राकोर बिंदी के साथ नौवारी साड़ी पहनी है, और यह एक बहुत ही खास एहसास है। नौवारी साड़ियों का एक बहुत ही भव्य और प्रसिद्ध इतिहास है। यह सिर्फ एक सौंदर्य पोशाक नहीं है। नौवारी शक्ति और शक्ति का प्रतीक है। यह महिलाओं द्वारा उन दिनों में युद्ध में लड़ने के लिए भी पहनी जाती था, क्योंकि यह गतिशीलता और आंदोलन की स्वतंत्रता की अनुमति देती था।”


बता दें,श्रद्धा के पिता शक्ति कपूर जहां पंजाबी हैं, वहीं उनकी मां शिवांगी महाराष्ट्रियन हैं और एक्ट्रेस अपने घर पर सभी त्योहारों को समान उत्साह के साथ मनाती हुई बड़ी हुई हैं। 

 

काम की बात करें तो, श्रद्धा फिलहाल रणबीर कपूर के साथ लव रंजन की रोमांटिक-कॉम की शूटिंग में व्यस्त हैं। 

Content Writer

suman prajapati