इस स्टार किड एक्ट्रेस की डेब्यू फिल्म रही हिट, फिर हुईं सुपर फ्लॉप-देखें बर्थ-डे गर्ल की 10 तस्वीरें

3/3/2019 10:40:45 AM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर आज अपना 31वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। श्रद्धा का जन्म 3 मार्च 1987 को मुंबई में हुआ। श्रद्धा ने पहली फिल्म लीना यादव के निर्देशन में बनी अमिताभ बच्चन स्टारर 'तीन पत्ती' थी। फिल्म में उनके अलावा आर माधवन और जैकी श्राॅफ मुख्य भूमिका में थे। हालांकि श्रद्धा को असली पहचान फिल्म 'आशिकी 2' से मिली थी।

फिल्म में उनके ऑपोजिट अदित्य राॅय कपूर थे। फिल्म को दर्शकों से काफी प्यार मिला। इस फिल्म ने बाॅक्स ऑफिस पर 109 करोड़ का बिजनेस किया। इस फिल्म से श्रद्धा को इंडस्ट्री में एक नई पहचान मिली।

 

कुछ लोग तो इसे ही एक्ट्रेस की डेब्यू फिल्म मानते हैं। इससे पहले वो किसी भी फिल्म से इतना लाइम लाइट में नहीं आई थीं। फिल्म 'आशिकी 2' के बाद  उन्होंने अपने करियर में कभी पीछे मुड़ कर नहीं देखा। 

इस फिल्म के बाद श्रद्धा के पास कई बड़ी फिल्मों के ऑफर आए थे। श्रद्धा फिल्म 'एक विलेन' में साल 2014 में सिद्धार्थ मल्होत्रा के अपोजिट दिखीं। फिल्म ने बाॅक्स ऑफिस पर 153 करोड़ की कमाई की। फिल्म में ज्यादा फोकस सिर्फ सिद्धार्थ पर किया गया था।

इसके बाद वह शाहिद के साथ 'हैदर' में नजर आईं। फिल्म कुछ ज्यादा कमाल नहीं कर पाई। इसके बाद साल 2015 में 'एबीसीडी 2' रिलीज हुई जिसे बाॅक्स ऑफिस पर काफी सफलता मिली। श्रद्धा टाइगर श्राॅफ  की फिल्म 'बागी' में भी नजर आईं थी।

फिल्म ने चाहे बाॅक्स ऑफिस पर ताबतोड़ कमाई की थी लेकिन इस फिल्म में सिर्फ टाइगर के एक्शन सीन पर ही फोकस किया गया था। श्रद्धा साल 2017 में अर्जुन कपूर के ऑपोजिट फिल्म 'हाॅफ गर्लफ्रेंड' में दिखीं। वहीं बीते साल एक्ट्रेस फिल्म 'स्त्री' में राजकुमार राव के साथ रोमांस किया। 

वर्कफ्रंट की बात करें तो श्रद्धा इन दिनों फिल्म स्ट्रीट डांसर 3 की शूटिंग में बिजी हैं। फिल्म में उनके ऑपोजिट वरुण धवन हैं। फिल्म इसी साल 8 नवंबर को रिलीज होगी।

 

 

 


 

Smita Sharma