'आशिकी 2' ने श्रद्धा कपूर को बनाया रातों रात स्टार, फिर हुईं फ्लॉप, बर्थडे पर देखें एक्ट्रेस की गॉर्

3/3/2021 11:22:22 AM

मुंबई. बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेसेस में से एक श्रद्धा कपूर का आज बर्थडे है। 3 मार्च को एक्ट्रेस अपना 34वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। लेकिन आज भी वह 22 से ज्यादा की नहीं दिखती। एक्ट्रेस ने फिल्म इंडस्ट्री में बहुत कम समय में अपनी एक अच्छी पहचान बनाई हैं और लाखों लोगों के दिलों की धड़कन बन गई हैं। तो आज एक्ट्रेस के जन्मदिन के मौके पर जानते हैं उनकी लाइफ के जुड़ी कुछ खास बातें...

PunjabKesari
श्रद्धा कपूर ने अपने फिल्म करियर की शुरूआत साल 2010 में फिल्म '3 पत्ती' से की थी, लेकिन एक्ट्रेस की ये फिल्म फ्लॉप रही। इसके बाद श्रद्धा की दूसरी 'लव का द एन्ड' आईं। इस फिल्म में श्रद्धा ने टीन एजर का रोल निभाया और उनकी एक्टिंग को काफी सराहा गया। 

PunjabKesari


इसके बाद श्रद्धा साल 2013 में मोहित सूरी की फिल्म 'आशिकी 2' में नजर आईं। इस में एक्ट्रेस के किरदार ने उन्हें रातों रात सुपरस्टार बना दिया। उनकी दीवानगी की कोई हद न रही। फिल्म के गाने भी काफी सुपरहिट साबित हुए।

PunjabKesari

इसके बाद श्रद्धा एक विलेन, ओके जानू, हाल्फ गर्लफ्रेंड और बाग़ी जैसी कई फिल्मों में नजर आईं। 

PunjabKesari


ये बात किसी से छिपी नहीं है कि श्रद्धा कपूर जितनी अच्छी एक्ट्रेस हैं उतनी ही कमाल ककी वह डांसर और सिंगर भी है।  

PunjabKesari

 

पर्सनल लाइफ की बात करें तो श्रद्धा कभी भी अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर कभी भी पब्लिक्ली बात नहीं करती, लेकिन वो अपने अफेयर्स को लेकर हमेशा सुर्खियों में बनी रहती हैं।

PunjabKesari

 अब तक एक्ट्रेस का नाम वरुण धवन और आदित्य रॉय कपूर, फरहान अख्तर जैसे स्टार्स के साथ जुड़ चुका है। लेकिन इन सब स्टार्स के साथ अफेयर्स की खबरें सिर्फ खबरें ही रह गईं।

PunjabKesari

 

बता दें इन दिनों एक्ट्रेस सेलेब्स फोटोग्राफर रोहन श्रेष्ठा को डेट कर रही हैं। दोनों एक दूसरे को काफी समय से जानते हैं।  

PunjabKesari


श्रद्धा कपूर के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की बात करें तो एक्ट्रेस के पास स्त्री 2, नागिन जैसी फिल्में हैं। इसके अलावा श्रद्धा लव रंजन की फिल्म में भी नजर आएंगी जिसमें वो रणबीर कपूर के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी।


 

 

 

 


 

 

 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Recommended News

Related News