साइड चोटी और पैरों में चप्पल पहन एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं श्रद्धा कपूर, एक्ट्रेस की Simplicity के दीवाने हुए लोग

3/13/2021 12:44:25 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर हमेशा अपनी खूबसूरती से लोगों का दिल जीतती रहती हैं। वह अच्छे से जानती है कि समय और स्थिति के हिसाब से कैसा लुक रखना है। यही वजह है कि हर जगह उनका हमेशा परफेक्ट लुक देखने को मिलता है, जो कि फैंस को भी खूब पसंद आता है। शुक्रवार रात उन्हें एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया, जहां उनका बोल्ड अंदाज देखने को मिला। अब उनकी ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।


लुक की बात करें तो इस दौरान श्रद्धा कपूर फ्लोरल टॉप और डेनिम शॉर्ट में नजर आईं।

 

इस दौरान उन्होंने चेहरे पर व्हाइट मास्क लगाया हुआ है और ब्लू पर्स साइड में कैरी किया है।

 

साइड चोटी और पैरों में चपल में उनका सिंपल, लेकिन बोल्ड लुक फैंस को बेहद पसंद आ रहा है।


काम की बात करें तो श्रद्धा कपूर को आखिरी बार फिल्म 'बाग़ी 3' में देखा गया था। इसके अलावा वह जल्द ही फिल्म 'स्त्री 2' और 'नागिन' में भी में नजर आएंगी। 

Content Writer

suman prajapati