पति राहुल संग सिंहाचलम मंदिर पहुंची श्रद्धा आर्या, पिंक पोल्का डॉट्स येलो साड़ी में गजब की खूबसूरत दिखीं ''प्रीता''

3/13/2023 4:03:25 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. टीवी एक्ट्रेस श्रद्धा आर्या मनोरंजन उद्योग का एक जाना-माना चेहरा हैं। एक्ट्रेस इन दिनों कुंडली भाग्य में डॉ. प्रीता अरोड़ा की भूमिका निभाकर लोगों का दिल रही हैं। इसी बीच वह अपने पति राहुल नागल संग श्री वराह लक्ष्मी नरसिंह मंदिर (सिंहाचलम मंदिर) दर्शन करने पहुंची, जिसकी तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।


अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पति राहुल संग मंदिर दर्शन की तस्वीरें शेयर कर श्रद्धा आर्या ने कैप्शन में लिखा- जय वासुदेव #GovindaGovinda.

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Shraddha Arya (@sarya12)

इस दौरान जहां पिंक पोल्का डॉट्स में फ्रिल के साथ येलो कलर की साड़ी में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। मांग में सिंदूर, माथे पर बिंदी और बालों का लो बन किए श्रद्धा ट्रेडिशनल लुक में फैंस को खूब दिल जीत रही हैं।


वहीं इस दौरान उनके पतिदेव येलो टी शर्ट और ग्रे पैंट में परफेक्ट दिख रहे हैं। एक साथ कपल मंदिर परिसर में जबरदस्त पोज दे रहा है।


 
बता दें, टीवी शो कुंडली भाग्य में प्रीता के किरदार से श्रद्धा आर्या घर-घर में मशहूर हैं। शो में करण लूथरा के साथ उनकी केमिस्ट्री को दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है। वह तीन साल से अधिक समय से शो का हिस्सा हैं। कुंडली भाग्य में नजर आने के अलावा एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती है। सोशल मीडिया पर बड़ी संख्या में उनके फैंस हैं।

Content Writer

suman prajapati