पिंक आउटफिट में श्रद्धा आर्या ने लूटी महफिल, तस्वीरें देख फैंस को याद आई ''ओम शांति ओम'' की दीपिका पादुकोण

3/3/2022 3:01:40 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस श्रद्धा आर्या बिजनेसमैन राहुल नागल संग शादी के बाद और भी खूबसूरत हो गई हैं। सोशल मीडिया हो या पब्लिक प्लेस एक्ट्रेस अपने नए लुक्स से फैंस को मिनटों में दीवाना बना लेती हैं। हाल ही में श्रद्धा ने रेट्रो लुक ट्राई किया, जिसे देख फैंस को फिल्म ओम शांति ओम की शांति प्रिया यानि दीपिका पादुकोण की याद आ गईं। लेटेस्ट लुक की तस्वीरें एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की हैं, जिन्हें देख कमेंट कर उनकी खूब तारीफ कर रहे हैं।

लुक की बात करें तो इन तस्वीरों में श्रद्धा आर्या सेम टू सेम शांति ओम की शांति प्रिया का लुक कैरी किया है। पिंक आउटफिट में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। इस लुक को उन्होंने मैचिंग दुपट्टे के साथ स्टाइल किया है। गले में मैचिंग नेकलेस, कानों में इयररिंग्स और बालों की दो जुल्फें निकाले लो बन में एक्ट्रेस कमाल की लग रही हैं।

 

कभी जुल्फों को घुमाते हुए तो कभी अपने दुपट्टे को लहराते हुए श्रद्धा कैमरे के सामने एक से बढ़कर एक पोज देती हुई फैंस को दीवाना बना रही है। फैंस एक्ट्रेस की इन तस्वीरों को खूब लाइक कर रहे हैं।

 

एक यूजर ने उनकी फोटोज पर कमेंट करते हुए लिखा, "ओम शांति ओम' की दीपिका पादुकोण, लेकिन आप उससे ज्यादा खूबसूरत लग रही हैं।" दूसरे यूजर ने लिखा, "करण की प्रीता और ओम की शांति...।"

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Shraddha Arya (@sarya12)

वर्कफ्रंट पर, श्रद्धा आर्या इन दिनों टीवी शो 'कुंडली भाग्य' में नजर आ रही हैं। शो में प्रीता बनकर लोगों का खूब दिल जीत रही है और अपने दुश्मन पृथ्वी को सबक सिखा रही हैं। 
 

 

Content Writer

suman prajapati