नेट की चोली...रेड चूड़ा और मांग टीका...होली सेलिब्रेशन के लिए सजी श्रद्धा आर्या,शिमरी लहंगे को लहराते हुए दिए पोज

3/6/2022 1:43:02 PM

मुंबई: एक्ट्रेस श्रद्धा आर्या सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह आए दिन फैंस के साथ कोई ना कोई तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। वहीं शादी से बाद से ही श्रद्धा आर्या अपने एक से बढ़कर एक लुक से फैंस के दिलों पर कहर ढा रही हैं।

इसी बीच एक बार फिर 'मिसेज नागल' ने इंस्टा पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं जो लोगों का चैन चुरा रही हैं। लुक की बात करें तो श्रद्धा शिमरी ग्रीन लहंगे में बला की खूबसूरत लग रही हैं।

इस लंहगे के साथ उन्होंने नेट की चोली  कैरी की है। श्रद्धा आर्या ने मिनिमल मेकअप,लिपस्टिक,पिंक बल्श से अपने लुक को पूरा किया था।

हाथों में लाल चूड़ा उनके लुक को चार-चांद लगा रहे हैं। एक्सेसरीज की बात करें तो झुमके कैरी किए थे। 

गौरतबल है कि श्रद्धा आर्या ने 16 नवंबर को राहुल नागल संग शादी रचाई। इनकी शादी की सेरेमनी दिल्ली में हुई थी। शादी के बाद श्रद्धा हर त्योहार को पति संग सेलिब्रेट करती नजर आती हैं।

 

Content Writer

Smita Sharma