मांग में सिंदूर...हाथों में चूड़ा, बनारसी साड़ी में खूबसूरत दिखीं नई नवेली दुल्हन श्रद्धा, ससुराल की पहली पूजा के लिए कुछ यूं सजीं ''Mrs Nagal''

11/20/2021 3:45:51 PM

मुंबई: टीवी एक्ट्रेस श्रद्धा आर्या ने 16 नवंबर 2021 को इंडियन नेवी ऑफिसर राहुल नागल संग सात फेरे लिए। कपल ने परिवार और दोस्तों के बीच दिल्ली में शादी रचाई। श्रद्धा की शादी से जुड़ी तस्वीरें और वीडियो भी इस समय इंटरनेट पर छाए हुए हैं। वहीं अब नई नवेली दुल्हन श्रद्धा की उनके ससुराल से पहली तस्वीर सामने आई है। इन तस्वीरों में नई नवेली दुल्हन मांग में सिंदूर पिंक साड़ी पहने बहुत ही खूबसूरत लग रही है।

ससुराल में अपनी पहली पूजा के लिए श्रद्धा खूब सजी हैं। पहली पूजा के लिए श्रद्धा ने  पिंक कलर की बनारसी साड़ी चुनी थी, जिसका कलर-कॉम्बिनेशन उन पर खूब फब रहा था।

इसके साथ श्रद्धा ने मैचिंग के रंग का ब्लाउज मैच किया था, जिसमें हाफ स्लीव्स के साथ क्वीन ऐन नेकलाइन बनी थी। श्रद्धा ने अपने इस लुक के साथ सोने के जेवर वेअर किए थे।

'मिसेज नागल' ने डबल लेयर्ड नेकलेस, झुमके पहने थे। इसके साथ हाथ में मेहंदी, बाहों में चूड़े के साथ सोने का कंगन और हरी चूड़ियां पहनी थीं। 

गले में मंगलसूत्र, मांग में सिंदूर लगाए श्रद्धा चांद का टुकड़ा लग रही ही थीं। मेकअप की बात करें तो श्रद्धा ने सटल मेकअप के साथ अपने बालों को पिनअप करके स्टाइल किया था, जिसके साथ ब्राइट पिंक लिप्स-लाल बिंदी लगाई थी।  

View this post on Instagram

A post shared by Shraddha Arya (@sarya12)

करियर की बात करें तो श्रद्धा आर्या ने 2004 में टैलंट हंट शो 'इंडियाज बेस्ट सिनेस्टार्स की खोज' से शुरुआत की थी।इसके बाद उन्होंने साउथ फिल्म इंडस्ट्री में काम किया। वह रामगोपाल वर्मा की फिल्म 'निशब्द' और शाहिद कपूर स्टारर 'पाठशाला' में भी नजर आ चुकी हैं।

Content Writer

Smita Sharma