पिंक साड़ी,लाल चूड़ा.. माथे पर बिंदी, मांग में सिंदूर सजाए दादा साहेब फाल्के अवार्ड फंक्शन में पहुंची श्रद्धा आर्या के लुक ने उड़ाए सबके होश

2/21/2022 1:27:54 PM

मुंबई: 'कुंडली भाग्य' की प्रीता यानि एक्ट्रेस श्रद्धा आर्या शादी के बाद से ही अपने एक से बढ़कर एक लुक से फैंस के दिलों पर कहर ढा रही हैं। वहीं एक बार फिर 'मिसेज नागल' ने अपनी तस्वीरों से लोगों का चैन चुरा लिया है।

मौका था दादा साहेब फाल्के अवार्ड्स का। अवॉर्ड्स नाइट में श्रद्धा साड़ी लुक में पहुंची। पिंक कलर की साड़ी में श्रद्धा बेहद खूबसूरत लग रही हैं।

इस साड़ी के साथ श्रद्धा ने स्लीवलेस मैचिंग कलर का ब्लाउज कैरी किया था। श्रद्धा आर्या ने मिनिमल मेकअप,लिपस्टिक,पिंक बल्श से अपने लुक को पूरा किया था।

मांग में सिंदूर, हाथों में लाल चूड़ा उनके लुक को चार-चांद लगा रहे हैं। एक्सेसरीज की बात करें तो श्रद्धा ने हैवी नेकलेस और झुमके कैरी किए थे।  दुल्हन वाला ग्लो श्रद्धा के चेहरे पर अभी भी बरकरार है। यहां उन्होंने स्टाइलिश अंदाज में पोज दिए।

 गौरतबल है कि श्रद्धा आर्या ने 16 नवंबर को राहुल नागल संग शादी रचाई। इनकी शादी की सेरेमनी दिल्ली में हुई थी। शादी के बाद श्रद्धा हर त्योहार को पति संग सेलिब्रेट करती नजर आती हैं।

हाल ही में श्रद्धा ने राहुल संग वैलेंनटाइन मनाया। इस दौरान की तस्वीरें श्रद्धा ने इंस्टा पर शेयर तकी थी जिसे फैंस ने काफी पसंद किया। 

 

 

Content Writer

Smita Sharma