पर्पल शॉर्ट ड्रेस में कुंडली भाग्य की 'प्रीता' ने फ्लॉन्ट किया चूड़ा, श्रद्धा के बोल्ड लुक पर आया फैंस का दिल

1/28/2022 3:46:05 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस श्रद्धा आर्या ने कई शोज और फिल्मों में काम किया था, लेकिन उन्हें सबसे ज्यादा पॉपुलेरिटी उनके शो कुंडली भाग्य में 'प्रीता' के किरदार ने दिलाई। 16 नवंबर, 2021 को श्रद्धा ने अपने नेवी-बेस्ड बॉयफ्रेंड राहुल नागल संग शादी रचाई, जिसकी तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुईं। शादी के बाद श्रद्धा नई दुल्हनों को नए अंदाज में पेश कर रही हैं और इस बार उनके मॉडर्न ब्राइड लुक ने फैंस का दिल चुरा लिया है। 


श्रद्धा आर्या ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर अपनी दो लेटेस्ट तस्वीरें शेयर कीं, जिसमें वह डीप नेक पर्पल कलर की शॉर्ट ड्रेस में बेहद बोल्ड नजर आ रही हैं। 


इस ड्रेस के साथ उन्होंने लाइट पिंक कलर की हील्स पेयर की हुई हैं। न्यूड मेकअप, खुले बाल...स्टाइलिश लुक में वह अपना रेड चूड़ा फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं। फैंस का श्रद्धा का ये अंदाज काफी पसंद आ रहा है और वे कमेंट कर उनके इस लुक की तारीफ भी कर रहे हैं।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Shraddha Arya (@sarya12)

बता दें, कुंडली भाग्य की प्रीता अपने काम और लुक्स के चलते सुर्खियों में रहने के अलावा सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपने 5 मिलियन फॉलोअर्स पूरे किए हैं

 

Content Writer

suman prajapati