Pics: श्रद्धा आर्या ने पति राहुल संग ससुराल में मनाई पहली होली, रंगों में सराबोर दिखा कपल

3/19/2022 9:07:47 AM

मुंबई: 18 मार्च को पूरे देश में रंगों का त्योहार होली सेलिब्रेट किया गया। आम जनता से लेकर बी-टाउन स्टार्स इस त्योहार के रंग में रंगा नजर आया। बी-टाउन में कई ऐसे स्टार्स थे जिनकी शादी के बाद ये पहली होली थी। वैसे तो शादी के बाद न्यूलीवेड कपल के लिए हर त्योहार बेहद खास होता है पर होली की बात कुछ और ही होती हैं। इस दिन कपल पर प्यार का रंग जो चढ़ता है।

बीते साल नवंबर में शादी के बंधन में बंधी श्रद्धा आर्या के लिए भी होली का त्योहार बेहद खास रहा। श्रद्धा आर्या ने दिल्ली में पति राहुल नागल संग ससुराल में पहली होली सेलिब्रेट की। होली सेलिब्रेशन की कई तस्वीरें श्रद्धा ने अपने इंस्टा अकाउंट पर शेयर की हैं।

तस्वीरों में कपल रंगों से सराबोर नजर आ रहा है। लुक की बात करें श्रद्धा आर्य ऑफ व्हाइट कलर के अनारकली सूट में नजर आ रही हैं। इसके साथ गुलाबी रंग का दुपट्टा उन्होंने कैरी किया है।

वहीं राहुल नागल ने ऑल ब्लैक लुक कैरी किया है।न्यूली वेडेडकपल पर होली के रंग से ज्यादा प्यार का रंग छाया नजर आ रहा है। श्रद्धा आर्या ने पति राहुल के साथ जमकर ठुमके लगाए।

शादी की पहली होली को श्रद्धा ने यादगार बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। फैंस श्रद्धा और राहुल की इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं।

 श्रद्धा आर्या ने 16 नवंबर 2021 अपने सपनों के राजकुमार व नेवी ऑफिसर राहुल नागल के साथ सात फेरे लिए थे। शादी के बाद जहां एक्ट्रेस अपनी शूटिंग के लिए मुंबई चली गईं, वहीं उनके पति भी ड्यूटी पर वापस चले गए थे। हालांकि हर खास मौके पर ये कपल साथ क्वालिटी टाइम जरूर बिताता है। 

View this post on Instagram

A post shared by Shraddha Arya (@sarya12)

<

Content Writer

Smita Sharma