टीवी एक्ट्रेस श्रद्धा की EX बाॅयफ्रेंड संग तस्वीर वायरल, जल्द ''नच बलिए 9'' में दिखेगा कपल

7/9/2019 4:13:30 PM

मुंबई: टीवी एक्ट्रेस श्रद्धा आर्या जल्द ही सेलिब्रिटी डांस रियालिटी शो नच बलिए के सीजन 9 में नजर आने वाली हैं। शो में श्रद्धा अपने एक्स बॉयफ्रेंड आलम मक्कार के साथ डांस करती नजर आने वाली हैं। बीते दिनों ही शो का प्रोमो रिलीज हुआ था।

हर प्रोमो की तरह इसमें भी एक्स के चेहरे नजर नहीं आए। प्रोमो में श्रद्धा का खूबसूरत और ग्लैमरस लुक नजर आ रहा है। वहीं अब श्रद्धा की उनके एक्स के साथ एक तस्वीर वायरल हो रही है। इस तस्वीर में श्रद्धा का स्टाइलिश अंदाज देखने को मिल रहा है। वहीं आलम का भी डैशिंग लुक सामने आया है। 

 

ये स्टार्स आएंगे नजर 

नच बलिए के नए सीजन में एक ट्विस्ट है। शो में पांच कपल्स के साथ में उनके एक्स कपल भी शामिल होने वाले हैं। शो में श्रद्धा-आलम के अलावा उर्वशी ढोलकिया और अनुज सचदेवा, मधुरिमा तुली और विशाल आदित्य सिंह, अनीता हसनंदानी और रोहित रेड्डी, शांतनु माहेश्‍वरी और नित्यामी शिर्के, बबीता फोगाट और विवेक सुहाग, फैजल खान और मुस्कान कटारिया, सौरभ राज जैन और रिद्धिमा जैन, रोशेल राव और कीथ सिकेर, बिंदु दारा सिंह अपनी पत्नी डाना नजर आने वाले हैं। 

बता दें कि इस शो को सलमान प्रोड्यूस कर रहे हैं। इस शो मनीष पाॅल होस्ट करेंगे। शो मेंएक्ट्रेस रवीना टंडन और कोरियोग्राफर डायरेक्टर अहमद खान इस शो में जज की भूमिका निभा रहे हैं। यह डांस शो 17 जुलाई को स्टार प्लस पर प्रसारित होगा।
 

Smita Sharma