शो ''इश्कबाज'' के 5 साल पूरे, नकुल मेहता ने पुराने दिनों को याद कर शेयर की थ्रोबैक तस्वीर

6/27/2021 11:02:47 PM

मुंबई. शो 'इश्कबाज' की रिलीज को 5 साल पूरे हो गए हैं। एक्टर नकुल मेहता ने शो की पुरानी यादों को याद किया है। नकुल ने शो में शिवाय का किरदार निभाया था। जिसे खूब पसंद किया गया था। नकुल ने शो की कास्ट के साथ थ्रोबैक तस्वीर शेयर की है, जो खूब वायरल हो रही है।


तस्वीर में नकुल सुरभि चंदना, कुनाल जय सिंह, मानसी श्रीवास्तव, श्रेनु पारीख और लीनेश माट्टो भी नजर आ रहे हैं। सभी बेहद खुश दिखाई दे रहे हैं और सेल्फी ले रहे हैं। तस्वीर शेयर करते हुए नकुल ने लिखा- इस खूबसूरत सीरियल को टेलीवीजन पर प्रसारित हुए 5 साल पूरे हो गए हैं. सभी यादों और प्यार के लिए आपका शुक्रिया। फैंस इस तस्वीर को खूब प्यार दे रहे हैं।


शो की बात करें तो ये टीवी शो 27 जून, 2016 को शुरू हुआ था और 15 मार्च, 2019 को ऑफ एयर हो गया था। शो स्टार प्लस पर प्रसारित हुआ था। शो में शिवाय और अनिका की केमिस्ट्री को फैंस ने बहुत पसंद किया था। शो बंद होने के बाद फैंस काफी मायूस हो गए थे।  

Content Writer

Parminder Kaur