दुखद: ''हम 5'' एक्ट्रेस शोमा के पति और एक्टर तारिक शाह का निधन, किडनी संबंधी बीमारियों से थे पीड़ित

4/3/2021 4:36:03 PM

मुंबई: इंटरमेंट इंडस्ट्री से एक के बाद एक बुरी खबर सामने आ रही हैं। जहां कुछ स्टार्स इस समय कोरोना जैसी बीमारी से जूझ रहे हैं। वहीं कई स्टार्स ने दुनिया को अलविदा कह दिया।

इसी बीच खबर आईं हैं फिल्म 'जन्म कुंडली' और टीवी सीरियल 'कड़वा सच' से लोकप्रिय एक्टर निर्देशक तारिक शाह का निधन हो गया है। तारिक ने मुंबई के एक अस्पताल में आखिरी सांस ली। बीते दो साल से वह किडनी संबंधी बीमारियों से जूझ रहे थे। 

तारिक शाह ने फिल्म बहार आने तक, मुंबई सेंट्रल, एहसास, गुमनाम है कोई आदि से दर्शकों का दिल जीता था।वह दिल वाले दुल्हनिया ले जाएंगे 1980 फिल्म में भी काम किया था। इसका निर्देशन राजेंद्र सिंह आतिश ने किया था। बतौर एक्टर ही नहीं बतौर निर्देशक भी उन्होंने अपने हुनर का दम दिखाया है। उन्होंने 'जन्म कुंडली', 'बहार आने तक' जैसी फिल्मों का निर्देशन किया है। 

बता दें कि तारिक शाह एक्ट्रेस शोमा आनंद के पति थे। उनकी एक बेटी भी है, जिसका नाम सारा शाह है। तारिक शाह ने जब शोमा से शादी रचाई, उस वक्त वह अपने करियर की ऊंचाइयों पर थीं। शादी के बाद शोमा को उनके परिवार का सपोर्ट नहीं मिला और वो फिल्मों से दूर होती चली गईं। लेकिन शोमा ने टीवी की दुनिया का रुख किया।  छोटे पर्दे पर उन्होंने टीवी सीरियल हम पांच से शुरुआत की थी। शोमा ने टीवी की दुनिया का रुख किया। 

Content Writer

Smita Sharma