विजू खोटे का 78 की उम्र में निधन, 'शोले' में 'कालिया' बन जीता था दर्शकों का दिल

9/30/2019 9:42:03 AM

मुंबई: बाॅलीवुड की फेमस फिल्म 'शोले' के 'कालिया' तो आपको याद ही होंगे। 'कालिया' के नाम से मशहूर विजू खोटे का 78 वर्ष की आयु में निधन हो गया। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो विजू कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। आज मुंबई में अपने घर में उन्होंने अंतिम सांस ली। बता दें कि उन्होंने अपने डायलॉग-'सरदार मैंने आपका नमक  खाया है' ने दर्शकों का दिल जीत लिया था।

इसके अलावा उन्होंने आमिर-सलमान की फिल्म 'अंदाज अपना-अपना' में 'राॅबर्ट' का किरादर निभाया था। इस फिल्म का डायलाॅग- 'गलती से मिस्टेक हो गया भी
काफी फेमस था। '

विजू खोटे ने बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाने के बाद मराठी फिल्म 'पंथ' निगेटिव रोल निभाकर यह साबित कर दिया था वह हर रोल में फिट हैं। उन्होंने मराठी फिल्म इंडस्ट्री में 300 से ज्यादा फिल्में की हैं। 

Smita Sharma