बन्नो रे बन्नों मेरी चली ससुराल,अखियों में पानी दे गई: माथा चूमा फिर लगाया गले..लाडली को विदा करते हुए रो पड़े शोएब-दीपिका

11/8/2022 8:59:06 AM

मुंबई: टीवी एक्टर शोएब इब्राहिम की लाडली बहना सबा इब्राहिम 6 नवंबर को अपने जीवन के प्यार खालिद नियाज़ संग शादी के बंधन में बंध गईं।  सबा इब्राहिम ने उत्तर प्रदेश में अपने होमटाउन में खालिद नियाज संग निकाह किया।

PunjabKesari

बड़े भाई शोएब ने बहन की शादी को खास बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। शोएब इब्राहिम और दीपिका कक्कड़ ने अपनी राजकुमारी सबा की शादी पर दिल खोलकर खर्चा किया।

PunjabKesari

हल्दी से लेकर मेहंदी और निकाह तक हर रस्म में सबा के भाई-भाभी ने अपना फर्ज निभाया। शादी से जुड़ी हर रस्म में सब ने खूब धमाल किया हालांकि जाते-जाते सबा ने अपनी विदाई पर भैया और भाभी दोनों को इमोशनल कर दिया। हर भाई की तरह बहना की विदाई पर शोएब का कलेजा  फट गया।

PunjabKesari

अपनी लाडो रानी को विदा करते हुए शोएब की आंखों में आसूं आ गए। ये आंसू बहना से दूर होने के भी थे और खुशी के भी थे कि उसकी लाडो को इतना अच्छा परिवार मिला। हाल ही में शोएब ने बहना की विदाई से जुड़ी एक तस्वीर शेयर की है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Shoaib Ibrahim (@shoaib2087)

इस तस्वीर में शोएब अपनी बहना का माथा चूमते हुए नजर आ रहे हैं। भले ही इस तस्वीर के साथ शोएब ने कुछ नहीं लिखा पर यह तस्वीर बहुत कुछ बयां कर रही हैं। 


इससे पहले सबा की विदाई के कुछ वीडियो सामने आए थे। वीडियो में देखा जा सकता है कि सबा की विदाई हो रही है और शोएब और दीपिका उन्हें गाड़ी की तरफ लेकर जा रहे हैं। वहीं ये तीनों ही काफी भावुक दिख रहे हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Dipikashoaib (@dipikeduniya)

 दूसरी वीडियो में देखा जा सकता है कि सबा गाड़ी पर बैठी नजर आ रही हैं और उनके भैया-भाभी यानी शोएब दीपिका के आंखो से आंसू झलक रहे हैं। सबा की विदाई से ये दोनों बेहद ही इमोशनल नजर आ रहे हैं और अपनी आंखों से आंसू पोंछ रहे हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Dipikashoaib (@dipikeduniya)

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Smita Sharma


Recommended News

Related News