बुर्ज खलीफा में काटा केक...दुबई की सैर..दीपिका कक्कड़ का ग्रैंड बर्थडे सेलिब्रेशन, लेडी लव पर खूब प्यार लुटाते दिखे शोएब

8/7/2022 11:32:50 AM

मुंबई: टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ ने 6 अगस्त 2022 को अपना  36वां बर्थडे सेलिब्रेट किया। दीपिका के इस स्पेशल डे को खास बनाने में उनके पति शोएब इब्राहिम ने कोई कसर नहीं छोड़ी है।

एक्टर ने अपनी लेडी लव का बर्थडे दुबई में मनाया जिसकी तस्वीरें उन्होंने शेयर की हैं। तस्वीरों में दीपिका और शोएब बुर्ज खलीफा में मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं।

एक तस्वीर में कपल को दुबई का नजारा लेते हुए देख सकते हैं। जहां दीपिका अपने काने का मजा ले रही हैं। वहीं शोएब उनपर खूब प्यार लुटाते दिख रहे हैं। 

कपल ने शानदार कार 'Limousine' में सवारी भी की। इस दौरान शोएब दीपिका को गुलदस्ता देते नजर आए। तस्वीरें शेयर करते हुए शोएब ने लिखा-'और आज आपका जन्मदिन है। आपने मुझे और मेरे परिवार को जो कुछ भी दिया है उसके लिए बस इतना ही कहूंगा थैंक्यू बच्चा।

 

ये छोटा सा सरप्राइज सिर्फ इसलिए हैं क्योंकि मैं आपको बता सकूं कि आप मेरे लिए क्या मायने रखती हो। और हां मैंने अपना वादा पूरा किया। मैं आपसे बहुत प्यार करता हूं और आपको जन्मदिन की बधाई। इस बुर्ज खलीफा जर्नी के लिए के लिए @stellartourism को विशेष धन्यवाद। इसे आयोजित करने का तरीका अद्भुत था।'

दीपिका कक्कड़ ने एक्टर शोएब इब्राहिम संग साल 2018 में निकाह किया था।इससे पहले दोनों ने कई सालों तक एक-दूसरे को डेट किया। इसके बाद रिश्ते को आगे बढ़ाने का फैसला किया।

 

Content Writer

Smita Sharma