प्रेग्नेंट वाइफ दीपिका कक्कड़ संग शोएब इब्राहिम ने खेली होली, बेबी बंप पर भी कपल ने लगाया गुलाल

3/8/2023 1:18:51 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. टीवी कपल दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम इन दिनों खूब सुर्खियों में हैं। कपल जल्द ही माता-पिता बनने वाला है। दीपिका जल्द ही शोएब के पहले बच्चे को जन्म देंगी। ऐसे में पेरेंट्स बनने को लेकर एक्साइटड कपल इस समय को खास तरीके से एंजॉय कर रहे हैं। अब होली के मौके पर दोनों ने रंगों के साथ जश्न मनाया और तस्वीरें शेयर कर फैंस को बधाई दी है।

PunjabKesari


दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम ने अपने इंस्टाग्राम पर होली सेलिब्रेशन के दो फोटो शेयर​ की। इन तस्वीरों में दीपिका के चेहरे पर प्रेग्नेंसी का साफ ग्लो नजर आ रहा है। इस दौरान दोनों व्हाइट कुर्ता में नजर आ रहे हैं। दीपिका ने कुर्ते के साथ पीले रंग का दुपट्टा कैरी किया है। कपल अपने हाथों में गुलाल लिए बेबी बंप पर रंग लगा रहे हैं और प्यारे पोज दे रहे हैं।

PunjabKesari


इन तस्वीरों को शेयर कर कपल ने कैप्शन में लिखा- 'हैप्पी होली आप सबको।' दीपिका शोएब की इन तस्वीरों पर फैंस के खूब कमेंट आ रहे हैं।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Shoaib Ibrahim (@shoaib2087)

बता दें, दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम पहली बार टीवी शो 'ससुराल सिमर का' के सेट पर मिले थे। यहीं पर दोनों की दोस्ती हुई थी। दोस्ती के बाद डेटिंग के चार साल बाद, कपल ने 22 फरवरी 2018 को शादी रचा ली। अब शादी के करीब 5 साल बाद दोनों पेरेंट्स बनने को लेकर बेहद खुश हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Recommended News

Related News