सपनों का आशियानाः शोएब इब्राहिम ने मुंबई में खरीदी पहली प्रोपटी तो खुशी में झूमी पत्नी दीपिका कक्कड़

5/24/2022 11:34:35 AM

मुंबई: हर किसी का सपना होता है वह अपना सपनों का आशीयाना खरीदे। खासकर वैसे लोगों का जो दूर-दराज से नौकरी करने के लिए शहर में आते हैं। आम इंसान ही नहीं बी-टाउन स्टार्स का भी अपना खुद का घर खरीदना हर किसी का एक सपना होता है। अपने नए आशियाने के लिए वे जी तोड़ मेहनत भी करते हैं। अब तक बी-टाउन की कई हस्तियों ने सपनों की नगरी मुंबई में नया आशियाना खरीदा।

PunjabKesari

वहीं अब टीवी एक्टर शोएब इब्राहिम ने मुंबई में अपना घर खरीदा। शोएब की मुंबई में ये पहली प्रोपटी है। इस खुशखबरी को शोएब ने अपने यूट्यूब चैनल पर ब्लाॅग शेयर कर दी। वीडियो के जरिए जहां शोएब ने घर खरीदने की जानकारी दी। इसके दीपिका और शोएब ने फैंस का शुक्रिया भी किया। 

PunjabKesari

इसके साथ ही वीडियो के अंत में एक्टर ने बताया कि वह अपनी प्रोडक्शन हाउस Qalb Entertainment के जरिए एक नया गाना ला रहे हैं।

PunjabKesari

गौरतलब है कि दीपिका और शोएब ने कुछ समय पहले ही Qalb Entertainment नाम का अपना प्रोडक्शन हाउस लाॅन्च किया था। इस बैनर के तले कपल ने अपना सिंगल म्यूजिक रब्ब ने मिलाई धड़कन निकाला था जिसमें दोनों नजर आए थे।  इस गाने को फैंस ने खूब पसंद किया था। 

दीपिका और शोएब ससुराल सिमर का सेट पर मिले थे। शो के सेट पर दोनों को आपस में प्यार हुआ और कपल ने साल 2018 में शादी रचाई। 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Smita Sharma


Recommended News

Related News