रोमांस करते हुए शोएब इब्राहिम और दीपिका कक्कड़ ने बनाया केक, कपल की लविंग कैमिस्ट्री देख दीवाने हुए फैंस

6/26/2021 11:15:40 AM

मुंबई. एक्टर शोएब इब्राहिम और एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ की जोड़ी को फैंस खूब पसंद करते हैं। दोनों एक-दूसरे के साथ तस्वीरें और वीडियोज शेयर करते रहते हैं। हाल ही में शोएब ने एक रोमांटिक वीडियो शेयर किया है, जो खूब सुर्खियां बटोर रहा है। 


वीडियो में दीपिका केक बनाने की तैयारी करते हुए बैटर को मिक्स कर रही हैं और शोएब उनकी मदद कर रहे हैं। जब दीपिका अपनी कुकिंग में बिजी होती हैं, शोएब अचानक से आते हैं उनके साथ मस्ती करते हैं और फिर बैटर मिक्स करने लगते हैं. यह देखकर दीपिका खुश हो जाती हैं। वीडियो के बैकग्राउंड में जुगनी जुगनी गाना चल रहा है। वीडियो शेयर करते हुए शोएब ने लिखा- 'केक बनाते बनाते रील भी बन गई।' कपल का रोमांस फैंस को खूब पसंद आ रहा है। फैंस इस वीडियो को खूब लाइक कर रहे हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Shoaib Ibrahim (@shoaib2087)

बता दें हाल ही में शोएब ने अपना जन्मदिन भी मनाया था। दोनों यूट्यूब पर अपने व्लॉग भी शेयर करते हैं। शोएब और दीपिका हाल ही में एक ट्रिप पर भी गए थे और वहां साइकिलिंग करते हुए अटक गए थे। दीपिका काफी डर गई थी। 

Content Writer

Parminder Kaur