बैंड बाजा बारात:दुल्हन बनेंगी दीपिका कक्कड़ की इकलौती ननद सबा, शोएब ने करवाया जीजा खालिद मियाज से रूबरू

6/21/2022 10:16:45 AM

मुंबई: शोएब इब्राहिम और दीपिका कक्कड़ टिनसल टाउन के फेमस कपल है। दोनों अपने परिवार के बेहद करीब हैं। इनके बीच की बॉन्डिंग एक मिशाल है। आए दिन कपल अपनी लाइफ से जुड़ा कोई ना कोई अपडेट फैंस के साथ शेयर करता रहता है। ब्लॉग के जरिए हर दिन फैंस से रूबरू होते हैं। यही वजह है कि उनकी फैमिली के हर सदस्‍य के बारे में फैंस को पता रहता है।

PunjabKesari

हाल ही में शोएब इब्राहिम ने एक ऐसी खबर शेयर की जिसे सुन फैंस खुशी से झूम उठे। खबर है कि शोएब इब्राहिम की बहन सबा इब्राहिम शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं।

PunjabKesari

जी हां वैसे तो ब्लॉगिंग के जरिए पता तो चल ही गया था कि सबा की शादी होने वाली है और इसकी तैयारियां भी शुरू हो गई हैं। मगर किससे होने वाली है इस पर सस्‍पेंस बना हुआ था। खैर अब वह चेहरा सामने आ गया है।

PunjabKesari

शोएब इब्राहिम ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक लेटेस्ट वीडियो शेयर किया है जिसमें उन्होंने सभी को अपने घर के नए सदस्य से मिलवाया है। ये कोई और नहीं बल्कि उनकी बहन सबा के बॉयफ्रेंड खालिद मियाज हैं। उन्होंने बताया कि सबा के साथ उनकी शादी इसी साल यानी 2022 में होने वाली है।

PunjabKesari


छह साल से रिलेशनशिप में हैं सबा और खालिद

सबा  6 साल से अधिक समय से खालिद को जानती हैं और यह एक लव मैरिज है। इस बारे में खुलासा करते हुए शोएब ने कहा- दोनों परिवारों ने इस रिश्ते पर अपनी मंजूरी दे दी है। सबा की शादी की तैयारियां जोरों पर हैं। वीडियो में आगे दीपिका ने बताया कि यह विंटर वेडिंग होने वाली है।

PunjabKesari

इसके अलावा सबा ने अपने इंस्टा हैंडल से एक तस्वीर शेयर की है और दुनिया को अपने जिंदगी के प्यार मिलवाया है। सामने आई फोटो में सबा अपने प्रेमी खालिद का हाथ पकड़े हुए दिख रही हैं। इस तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा-'यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सप भर गया है विश से...इतना प्यार करते हो आप सब मुझसे इतना अंदाजा नहीं था।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by SABA SITARA IBRAHIM (صباء) (@saba_ka_jahaan)

 

ऐसा लग रहा है कि मैं आपकी फैमिली की एक खास सदस्य हूं। बहुत अच्छा और स्पेशल फील हो रहा है एकदम प्रिंसेस की तरह। इतने सब्र के बाद 6.7 साल के बाद आखिरकार ये दिन आया है। धन्यवाद भाई और भाभी, हमेशा की तरह लाइफ के फैसले में भी साथ देने के लिए।'

काम की बात करें तो शोएब और दीपिका इन दिनों अपने प्रोजेक्ट्स में व्यस्त हैं। दोनों म्यूजिक वीडियो भी करते रहे हैं। जहां दीपिका को आखिरी बार 'ससुराल सिमर का 2' में देखा गया था। वहीं शोएब आखिरी बार 'इश्क में मरजावां' में दिखे थे। 
 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Smita Sharma


Recommended News

Related News