पति आकाश संग श्लोका की क्यूट कैमिस्ट्री, लहंगे में बला की खूबसूरत दिखीं मुकेश अंबानी की बड़ी बहू

10/25/2019 2:12:31 PM

मुंबई: वीरवार रात बिजनेसमैन मुकेश अंबानी ने हर बार की तरह इस बार भी दिवाली रार्टी का आयोजन किया। इस पार्टी में बाॅलीवुड इंडस्ट्री, खेल जगत और बिजनेस से जुड़ी कई हस्तियों में शिरकत की। इस पार्टी की कई तस्वीरें सोशल साइट पर वायरल हो रही हैं।

इस पार्टी में न्यूली मैरिड कपल श्लोका मेहता और आकाश अंबानी पर सभी की नजरें रहीं। दोनों पार्टी में एक-दूजे का हाथ थामे पहुंचे। कपल ने स्माइल करते हुए मीडिया को पोज भी दिए।

बता दें कि शादी के बाद आकाश और श्लोका की यह पहली दिवाली पार्टी है। तस्वीरों में श्लोका एथनिक लुक में खूबसूरत दिखीं। श्लोका ने ऑफ न्हाइट कलर की चोली के साथ पिंक कलर का लहंगा पना था।

ओपन हेयर, मिनिमल मेकअप के साथ नेकलस श्लोका के लुक को पूरा किया था। वहीं आकाश भी हैंडसम दिखे। कपल की ये तस्वीरें सोशल साइट पर काफी वायरल हो रही हैं, जिन्हें फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। 


बता दें कि बीते दिनों ही इस कपल का एक वीडियो वायरल हुआ था। इस वीडियो में श्लोका-आकाश के अलावा ईशा अंबानी पति आनंद पीरामल के साथ डांस करती दिखी थी। यह नीडियो अंबानी फैमिली के करीबी की शादी के दौरान का था। 

Smita Sharma