Kangana VS shiv sena:शिवसेना ने फिर इशारों-इशारों में कंगना पर किया वार, कहा-''पानी में रहकर मगरमच्छ से बैर नहीं करते''

9/12/2020 12:35:53 PM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत और शिवसेना के बीच का विवाद थमने का नाम ही नहीं ले रहा। कंगना के ऑफिस में बीएमसी की कार्रवाई के बाद एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर एक के बाद एक ट्वीट कर शिवसेना पर निशाना साध रही हैं।

Bollywood Tadka

वहीं शिवसेना भी  अपने मुखपत्र 'सामना' में कंगना पर हमला कर रही है। इसी बीच  एक बार फिर से 'सामना' के संपादकीय में बिना नाम लिए कंगना पर पलटवार किया गया है। शिवसेना ने 'सामना'  के जरिए कहा- 'मुंबई पाक अधिकृत कश्मीर नहीं है। जिन लोगों ने यह विवाद पैदा किया है उन्हें मुबारक। मुंबई अक्सर विवादों में रहती है इन सबके बावजूद यह प्रतिष्ठित है।

 

Bollywood Tadka

मुंबई में बॉलीवुड के नाम का 'तंबू' गड़ा और यह उद्योग के रूप में फैला। हर भाषा के स्टार्स आज यहां काम कर रहे हैं। बाहर से आने वाले लोग पहले यहां फुटपाथ तक पर रहते हैं। उनमें से कइयों की किस्मत चमक जाती है उसके बाद वो मुंबई के जुहू, मालाबार हिल और पाली हिल जैसी जगहों पर अपना महल खड़ा करते हैं।' जानकारी के लिए बता दें कि कंगना का ऑफिस पाली हिल में ही है।

PunjabKesari

अपने इस आर्टिकल में उन्होंने आगे कहा- 'मुंबई में कोई भी आए और यहां अपनी प्रतिभा आजमाए। आज इंडस्ट्री के लाखों लोगों को रोजी रोटी दे रहा है। मधुबाला, मीना कुमारी, दिलीप कुमार और संजय खान जैसे दिग्गज मुस्लिम कलाकारों ने अपना नाम हिंदू रखा क्योंकि तब तक धर्म घुसा नहीं था। सभी अपने एक्टिंग के लिए जाने जाते थे।फिल्म क्षेत्र से जुड़े लोगों ने मुंबई को अपनी कर्मभूमि माना। मुंबई को बनाने में उनका अहम योगदान है। पानी में रहकर उन्होंने मगरमच्छ से बैर नहीं किया। खुद कांच के घर में रहकर दूसरों के घर पर पत्थर नहीं फेंका जिन्होंने फेंका उन्हें मुंबई का श्रॉप लगा। मुंबई को कम आंकना मतलब खुद के लिए गड्ढा खोदना ही है।'

Bollywood Tadka

बता दें कि 9 सितंबर को बीएमसी ने कंगना रनौत के ऑफिस में कथित अवैध हिस्से को नष्ट कर दिया था। इसके बाद बॉम्बे हाईकोर्ट ने इस पर रोक लगाने का भी आदेश दिया लेकिन तब तक बीएमसी एक्ट्रेस के बंगले के अधिकांश भाग को ध्वस्त कर कीमती संपत्ति को नुकसान पहुंचा चुकी थी। ऑफिस पर बुलडोजर चलने के बाद कंगना रनौत कल के दिन ही एक वीडियो जारी किया है, जिसमें उन्होंने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे पर सीधा निशाना साधा। इतना ही कंगना ने वीडियो में कहा कि आज मेरा घर टूटा है कल तेरा घमंड टूटेगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Smita Sharma


Recommended News

Related News