शिवसेना सांसद संजय राउत का दावा- मुंबई ही था सुशांत का आशियाना, परिवार से ठीक नहीं थे उसके रिश्ते

8/9/2020 3:14:21 PM

मुंबई: एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के केस में सियासी मुद्दा भी बन चुका है। इसी को लेकर हाल ही शिवसेना सांसद संजय राउत ने पार्टी मुखपत्र सामना में कई आरोप लगाए। संजय राउत ने सुशांत मामले की  सीबीआई जांच कराने पर नाम लिए बिना केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। इसके अलावा संजय राउत ने सुशांत के परिवार को लेकर भी कई बातें बोलीं। संजय राउत ने ये कहा कि सुशांत मामले को राजनैतिक चश्मे से देखा जा रहा है।

PunjabKesari

वे लिखते हैं- 'एक बात सत्य है कि सुशांत का पटना में रहने वाले अपने पिता से संबंध अच्छा नहीं था। मुंबई ही उसका ‘आशियाना’ था।इस पूरे दौर में सुशांत, पिता व अन्य रिश्तेदारों से कितनी बार मिला, सुशांत कितनी बार पटना गया, ये सामने आने दो। अंकिता लोखंडे और रिया चक्रवर्ती ये दो एक्ट्रेसेस उसके जीवन में थीं। इनमें से अंकिता ने सुशांत को छोड़ दिया था व रिया उसके साथ थी। अब अंकिता, रिया चक्रवर्ती के बारे में अलग बात कर रही है।'

PunjabKesari

सीबीआई के कंधे पर बंदूक रख महाराष्ट्र सरकार को निशाना बनाने की साजिश

संजय राउत ने कहा- 'सुशांत सिंह राजपूत के मामले में कुछ लोग पर्दे के पीछे पटकथा लिख रहे हैं। वो सच छुपाना चाहते हैं, इसलिए दबावतंत्र बनाया जा रहा है। सीबीआई के कंधे पर बंदूक रख महाराष्ट्र सरकार को निशाना बनाने की ये साजिश है। ऐसे कितने भी चक्रवयूह आप बनाओ हम भेद कर बाहर आ जाएंगे।"

PunjabKesari

राउत ने कहा- "सुशांत की मौत को लेकर बिहार और दिल्ली में जिस तरह की राजनीति की जा रही है, मैं मानता हूं कि महाराष्ट्र सरकार के खिलाफ साजिश रची जा रही है। मुंबई पुलिस एक सक्षम बल है और सच्चाई को सामने लाने की पूरी कोशिश कर रही है।"

Bollywood Tadka

राउत ने कहा ‘आदित्य ठाकरे को सुशांत मामले से क्या लेना-देना। ऐसा लगता है कि विपक्ष को अब भी यह हजम नहीं हो रहा कि राज्य में शिवसेना के नेतृत्व वाली सरकार सत्ता में है।’ उन्होंने कहा कि मामले से आदित्य ठाकरे के तार जोड़ने की साजिश कर रहे लोगों को इसकी भारी कीमत चुकानी होगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Smita Sharma


Recommended News

Related News