Iconic Gold Awards 2022: रेड कार्पेट पर छाईं टीवी की बहुएं,बैकलेस आउटफिट में शिवांगी खेड़कर ने ढाया कहर

3/13/2022 11:24:12 AM

मुंबई: शनिवार को Iconic Gold Awards का आयोजन किया गया। हर साल की तरह इस बार भी बाॅलीवुड और टेलीवर्ड की हसीनाओं ने इस अवाॅर्ड शो में शिरकत की। हसीनाओं ने रेड कार्पेट पर अपने बोल्ड और गाॅजियस लुक से चार-चांद लगाए। उर्वशी ढोलकिया से लेकर नेहा भसीन तक ने शो में स्टाइलिश अंदाज में एंट्री मारी। चलिए डालते हैं हसीनाओं के लुक्स पर एक नजर.....

उर्वशी ढोलकिया

टीवी की कमोलिका यानि एक्ट्रेस उर्वशी ढोलकिया का रेड कार्पेट पर खूबसूरत अंदाज देखने को मिला। उर्वशी रेड साड़ी में कमाल की लग रही हैं। उन्होंने अपने इस साड़ी को  ब्राउन एंड ब्लैक कोल्ड शोल्डर ब्लाउज से टीमअप किया था। इसके साथ ही मिनिमल मेकअप, कजरारे नैन उनके लुक को चार-चांद लगा रहे हैं।


नेहा भसीन 

बिग बाॅस फेम नेहा भसीन का हर बार की तरह ग्लैरस अंदाज देखने को मिला। शिमरी टाॅप और पैंट में वह काफी बोल्ड दिखीं। रेड लिप्स उनकी ब्यूटी को चार-चांद लगा रहे हैं। 


शिवांगी खेड़कर


मेहंदी है रचने वाली फेम शिवांगी खेड़कर का तो एकदम बोल्ड अंदाज देखने को मिला।  शिवांगी खेड़कर ने जैसे ही रेड कार्पेट पर एंट्री की तो लोगों की सांसे थम गईं। हमेशा साड़ी में दिखने वाली शिवांगी खेड़कर अवाॅर्ड नाइट में बैकलेस ड्रेस कैरी कर पहुंची।

ब्लू कलर की स्किनफिट ड्रेस में वह अपनी टोन्ड फिगर फ्लाॅन्ट कर रही हैं। उन्होंने मिनिमल मेकअप, छोटे-छोटे ईयरिंग्स से लुक को पूरा किया। 


जैस्मिन भसीन

ओरेंज कलर की शाॅर्ट ड्रेस में बिग बाॅस फेम जैस्मिन भसीन का स्टनिंग लुक देखने को मिला। इस दौरान उन्होंने व्हाइट बूट्स कैरी किए थे। रेड कार्पेट पर एक्ट्रेस ने स्टाइलिश अंदाज में पोज दिए। 

दिव्यांका त्रिपाठी


टीवी की इश्तिा बहू यानि दिव्यांका त्रिपाठी ने पति विवेक दहिया संग स्टाइलिश अंदाज में एंट्री की। लुक की बात करें तो ब्लू आउटफिट में दिव्यांका स्टनिंग दिखीं। वहीं विवेक फाॅर्मल कपड़ों में हैंडसम दिखे।


 

हैली शाह

एक्ट्रेस हैली शाह ने ब्लैक ब्यूटी बन रेड कार्पेट पर एंट्री मारी। ब्लैक पैंट सूट में हैली का स्टाइलिश लुक देखने को मिला। हैली ने मिनिमल मेकअप, स्ट्रेट हेयर से लुक को पूरा किया। एक्ट्रेस के कजरारे नैनों ने हर किसी को अपना दीवाना बनाया। रेड कार्पेट पर हैली ने स्टाइलिश अंदाज में पोज दिए। 
 

 

 

 

 

 

 

 

Content Writer

Smita Sharma