शिवांगी ने अपने बर्थडे पर ब्वॉयफ्रेंड के साथ किया रोमांटिक डांस, साथ दिखी ‘ये रिश्ता…’ की टीम
5/20/2018 10:43:23 AM
मुंबई: टीवी शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में नायरा का किरदार निभाने वाली शिवांगी जोशी ने हाल ही में अपना 23वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया। अपनी बर्थडे पार्टी पर शिवांगी पिंक ड्रेस पहने हुए बेहद खूबसूरत लग रही हैं।
उनके बर्थडे पर तीन मंजिला बेहद खास केक मंगवाया गया था। उस केक पर शिवांगी के नाम की जगह पर सुपर गर्ल लिखा हुआ था। वैसे अगर देखा जाए तो शिवांगी किसी सुपर गर्ल से कम नही है।
बता दें कि शिवांगी के स्पेशल दिन को और खास बनाने के लिए उनके बॉयफ्रेंड मोहसिन खान भी नजर आए।
वहीं उनके अलावा ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ की पूरी टीम के साथ मिलकर शिवांगी ने बर्थडे केक काटा और खूब मस्ती करती हुई नजर आईं।
उनकी तस्वीरें और वीडियोज सोशल साइट पर काफी वायरल हो रहे हैं। वीडियोज में शिवांगी और मोहसिन बेहद रोमांटिक अंदाज के साथ डांस करते हुए नजर आए।