मशहूर सिंगर शिवमोग्गा सुब्बन्ना निधन...शहनाज की लाइफ में हुई प्यार की एंट्री! पढ़ें मनोरंजन जगत की 10 बड़ी खबरें

8/13/2022 7:00:27 AM

बॉलीवुड तड़का टीम. प्रसिद्ध कन्नड़ सिंगर शिवमोग्गा सुब्बन्ना गुरुवार रात दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया, जिससे मनोरंजन जगत में शोक की लहर है। वहीं इतने दिनों से AIIMS में भर्ती कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव के बाद उनके छोटे भाई की सेहत भी खराब हो गई है। उन्होंने भी AIIMS में भर्ती किया गया है। तो एक तरफ बिलियन लोगों के दिलों की धड़कन शहनाज गिल के किसी के प्यार में पड़ने की खबर सामने आई है। दावा किया जा रहा है कि शहनाज टीवी के जानेमाने डांसर राघव जुयाल को डेट कर रही हैं। मनोरंजन जगत में आज ऐसी ही अन्य कई खबरों पर लोगों की नजर रही तो आइए डालते हैं एक नजर...


 

 

83 की उम्र में फेमस कन्नड़ गायक शिवमोग्गा सुब्बन्ना का निधन

 

 

प्रसिद्ध कन्नड़ सिंगर शिवमोग्गा सुब्बन्ना अब हमारे बीच नहीं रहे। शिवमोग्गा सुब्बन्ना का गुरुवार रात दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। शिवमोग्गा सुब्बन्ना ने 83 की उम्र में अंतिम सांस ली।  उनके निधन की पुष्टि  परिवार के करीबी सूत्रों ने की।

 

 

राजू श्रीवास्तव के साथ-साथ उनके छोटे भाई भी AIIMS में भर्ती

 

कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव हार्ट अटैक आने के बाद राजू श्रीवास्तव को दिल्ली के एम्स में भर्ती में करवाया गया था। उनकी हालत काफी नाजुक है और उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है। जहां एक तरफ राजू श्रीवास्तव इस समय जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ उनके छोटे भाई काजू भी AIIMS में भर्ती हैं और उनका भी इलाज चल रहा है। इस बात की जानकारी राजू के PRO गर्वित नारंग ने मीडिया को दी। जानकारी के अनुसार उनका कान के नीचे गांठ का ऑपरेशन हुआ है। बीते 3 दिनों से वे एम्स में एडमिट हैं लेकिन राजू श्रीवास्तव की सेहत के बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं दी गई है। 

 

'लाल सिंह चड्ढा' पर भड़का लोगों का गुस्‍सा:रिलीज के पहले ही दिन पंजाब, दिल्‍ली में विरोध

 

बाॅलीवुड एक्टर आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा 11 अगस्त को रिलीज हो गई हैं। एक तरफ जहां बॉक्‍स ऑफिस पर इस फिल्‍म की ओपनिंग डे पर धीमी शुरुआत हुई है, वहीं फिल्‍म को पहले ही दिन विरोध प्रदर्शन का सामना करना पड़ा है। वैसे तो रिलीज से पहले ही फिल्म को लेकर बाॅयकाॅट का ट्रेंड हो रहा था लेकिन फिल्‍म की रिलीज के बाद सोशल मीडिया दो हिस्‍सों में बंटता हुआ नजर आया। 11 अगस्‍त को पंजाब, दिल्‍ली और वाराणसी में थ‍िएटर के बाहर प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी की।पंजाब के जालंधर में फिल्म की स्क्रीनिंग को रोकने का प्रयास किया गया।

 

सिद्धार्थ शुक्ला के निधन के चंद महीनों बाद ही शहनाज की लाइफ में हुई प्यार की एंट्री!

 

पंजाब की कैटरीना कैफ यानि शहनाज गिल इस समय डेटिंग की खबरों को लेकर चर्चा में हैं। सिद्धार्थ के निधन के कुछ महीनों में बाद ही शहनाज की लाइफ में प्यार की एंट्री हो गई है। दावा किया जा रहा है कि शहनाज गिल टीवी के जानेमाने डांसर राघव जुयाल को डेट कर रही हैं। राघव जुयाल और शहनाज गिल ने अब तक भी अपने रिश्ते के बारे में किसी को भनक नहीं लगने दी है। राघव जुयाल और शहनाज गिल साथ में तस्वीरें क्लिक करवाने से भी कतराते हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो राघव जुयाल और शहनाज गिल एक साथ ऋषिकेश के ट्रिप पर गए थे।


कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी को भाजपा विधायक ने दी धमकी


कंगना रनौत के शो लॉकअप से सुर्खियां बटोरने वाले कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी अक्सर चर्चा में रहते हैं। गुरुवार को तेलंगाना में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक ने मुनव्वर फारुकी पर हमला करने की धमकी दी। भाजपा विधायक ने कहा कि अगर राज्य सरकार ने मुनव्वर को हैदराबाद में शो करने की इजाजत दी तो वे उस मंच पर आग लगा देंगे।

 


काम नहीं कर रहा राजू श्रीवास्तव का ब्रेन..देर रात शरीर में हुई हलचल

 

काॅमेडी के बादशाह राजू श्रीवास्तव बीते दिनों से AIIMS हाॅस्पिटल में जिंदगी की जंग लड़ रहे हैं। राजू श्रीवास्तव की हालत बहुत गंभीर है। वह वेंटिलेटर पर हैं।हर कोई उनकी सलमाती की दुआ कर रहा है। उनकी हालत में मामूली सुधार देखने को मिला है। लेकिन उन्हें होश में आने और पूरी तरह ठीक होने में कितना समय लगेगा, यह डॉक्टर्स भी नहीं बता पा रहे हैं। इस बीच उनके स्वास्थ्य को लेकर एक राहत भरी खबर आई है। पिछले दो दिन से उनकी हालत में कोई सुधार देखने को नहीं मिला था लेकिन तीसरे दिन उनके शरीर ने रिस्पॉन्ड करना शुरू कर दिया है। 

 

'ब्रह्मास्त्र' से लीक हुआ शाहरुख खान का फर्स्ट लुक


बॉलीवुड तड़का टीम. रणबीर कपूर और आलिया भट्ट अपनी अपकमिंग फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' को लेकर काफी समय से सुर्खियों में बने हुए हैं। अयान मुखर्जी द्वारा निर्देशित यह फिल्म 9 सितंबर को पर्दे पर रिलीज होगी। खास तो यह कि इस फिल्म  में सुपरस्टार शाहरुख खान भी नजर आने वाले हैं। फिल्म में किंग खान कैमियो रोल में नजर आएंगे। सोशल मीडिया पर उनका लुक लीक हो गया है, जो तेजी से वायरल हो रहा है।

 

 

आशिमा संग शादी के बंधन में बंधे प्रद्युम्न मालू

वे कहते हैं कि मैच स्वर्ग में बनते हैं, और जब समय आता है तो दो आत्मा करीब आती हैं और एक बंधन में बंध जाती हैं। ऐसे ही बंधनों में से एक है एक्टर प्रद्युम्न मालू और उनकी एक्ट्रेस पत्नी आशिमा चौहान, जो काफी समय से लोगों का दिल जीत रही है। हाल ही में ये कपल राजस्थान के उदयपुर में एक डेस्टिनेशन वेडिंग में  शादी के बंधन में बंध गया है, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।


ललित संग नाम जुड़ने के बाद पहली बार लाइव हुईं सुष्मिता

एक्ट्रेस सुष्मिता सेन अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियां में रहती हैं। बिजनेसमैन ललित मोदी को डेट करने की घोषणा के बाद तो एक्ट्रेस और भी चर्चा में रहने लग गई हैं। ललित संग रिलेशन को लेकर सुष्मिता को लोगों ने सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया और उन्हें कैरेक्ट पर भी सवाल उठाए गए। पिछले काफी समय से लोगों की बातें सुन रही सुष्मिता ने आज पहली बार लाइव आकर ट्रोल्स की जमकर क्लास लगाई है।

 

प्रियंका-निक के उम्र गैप पर इंडियन मैचमेकर सीमा टपारिया का रुढ़िवादी बयान

नेटफ्लिक्स की पॉपुलर सीरीज इंडियन मैचमेकिंग अपने नए सीजन के साथ ओटीटी प्लेटफॉर्म पर वापस आई है। मुंबई की मैचमेकर सीमा टापरिया, जो दुनिया भर में सिंगल मिलेनियल्स को अपना परफेक्ट मैच खोजने में मदद करती हैं, ने शो में सेलिब्रिटी जोड़ी प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की जोड़ी के बारे में अपनी राय दी। उन्होंने किया कि प्रियंका और निक के बीच उम्र का अंतर बहुत अधिक है और एक साथ फिट नहीं लगते।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Recommended News

Related News