''सपनों के राजकुमार'' अभिषेक संग शादी के बंधन में बंधी शिवालिका, लाल जोड़े में बेहद खूबसूरत लगीं ''दृश्यम 2'' के डायरेक्टर की दुल्हन

2/10/2023 12:09:09 PM

मुंबई. बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस शिवालिका ओबेरॉय सिंगल से मिंगल हो गई हैं। एक्ट्रेस अपने 'सपनों के राजकुमार' और दृश्यम 2 के डायरेक्टर अभिषेक पाठक संग शादी के बंधन में बंध चुकी हैं।कपल की शादी गोवा में खूब धूमधाम से हुई है। शिवालिका ने अपनी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए खास पोस्ट लिखा है। उनकी इन तस्वीरों पर फैंस खूब प्यार बरसा रहे हैं और शादी के बंधन में बंधने के लिए खूब शुभकामनाएं दे रहे हैं।


शादी की तस्वीरों में देखा जा सकता है कि लाल जोड़े में दुल्हन बनी शिवालिका बेहद खूबसूरत लग रही हैं। हैवी ज्वेलरी, रेड चूड़ा और मिनिमल मेकअप एक्ट्रेस के लुक को चार-चांद लगा रहे हैं। वहीं उनके होने वाले पति ऑफ व्हाइट शेरवानी और मैचिंग पगड़ी में परफेक्ट ग्रूम लग रहे हैं। एक साथ कपल की जोड़ी बेहद प्यारी लग रही है। दोनों एक दूसरे के साथ कैमरे के लिए जबरदस्त पोज दे रही हैं।


इन तस्वीरों को शेयर करते हुए शिवालिका ओबेरॉय ने कैप्शन में लिखा-"आपको प्यार नहीं मिलता, यह आपको ढूंढता है।
इसके भाग्य, भाग्य और सितारों में क्या लिखा है, इससे बहुत कुछ लेना-देना है।
कल शाम 9 फरवरी 2023 को अपनों के बीच हमने ऐसी जगह शादी की जहां हमारे रिश्ते परवान चढ़े।
यह हमेशा के लिए हमारे जीवन का सबसे जादुई पल रहेगा!
प्यार से भरे दिल और ढेर सारी यादों के साथ, हम और भी खास बनाने और इस नई यात्रा को एक साथ शुरू करने के लिए इंतजार नहीं कर सकते। आपका प्यार और आशीर्वाद चाहिए।''

 


फैंस से लेकर स्टार्स कपल की इन तस्वीरों को खूब पसंद कर रहे हैं और कमेंट कर उन्हें बधाई दे रहे हैं।

 

बता दें, शिवालिका और अभिषेक की मुलाकात खुदा हाफिज के सेट पर हुई थी। अभिषेक पाठक फिल्म के प्रोड्यूसर थे। फिल्म की शूटिंग के दौरान ही दोनों को प्यार हो गया था। साल 2022 में अभिषेक-शिवालिका ने सगाई की थी और अब 9 फरवरी, 2023 को सात फेरे लेकर दोनों हमेशा के लिए एक दूजे के हो गए हैं।
 

 

Content Writer

suman prajapati