गणपति बप्पा को पुलिस की वर्दी पहनाने पर ट्रोल हुए Shiv Thakare, यूजर्स बोले-" भगवान का मजाक नही बनाना चाहिए"

9/18/2023 12:39:02 PM

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। इन दिनों हर तरफ गणेश चतुर्थी का जश्न देखने को मिल रहा है। इस बीच बिग बॉस 16 फेम शिव ठाकरे भी अपने घर गणपति बप्पा को लेकर आ गए हैं। उन्होंने ढोल-नगाड़ो के साथ अपने घर में बप्पा का स्वागत किया है। लेकिन अपनी एक गलती की वजह से शिव ट्रोलिंग का शिकार हो गए हैं। 


बप्पा को पुलिस की वर्दी पहनाने पर ट्रोल हुए शिव
दरअसल, शिव ठाकरे ने अपने घर लाए गणपति बप्पा को पुलिस की वर्दी पहनाई हुई थी। जिसकी वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आई थी। इस वीडियो में शिव बप्पा की मूर्ति से लाल कपड़ा हटाते हुए नजर आ रहे हैं। लेकिन बप्पा को पुलिस की वर्दी में देख यूजर्स उन पर भड़क गए हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- "भगवान का मजाक नहीं बनाना चाहिए। " एक और यूजर ने कमेंट किया- "भगवान को इन लोगों ने जोकर बना रखा है।" एक और यूजर ने लिखा- मुझे यह पसंद नहीं है, यह सही नही है। प्लीज भगवान जी को उनके वास्तविक दिव्य रूप में छोड़ दें।" 

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

'खतरों के खिलाड़ी 13' में नजर आ रहे शिव 
बता दें कि, शिव ठाकरे इन दिनों टीवी पर टेलीकास्ट हो रहे हैं खतरों के खिलाड़ी 13 में नजर आ रहे हैं। इससे पहले वे बिग बॉस 16 में भी नजर आए थे। जहां उन्होंने अपनी गेम से सभी को इंप्रेस किया था। हालांकि, वे शो जीतने में नाकाम रहे थे। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

kahkasha


Recommended News

Related News