Dreamy Proposal: ''पांड्या स्टोर'' फेम शाइनी दोशी  ने बाॅयफ्रेंड संग की सगाई, बीच किनारे घुटनों पर बैठ लवेश ने एक्ट्रेस को पहनाई रिंग

6/23/2021 12:57:14 PM

मुंबई: बी-टाउन में इन दिनों शादियों का सीजन का सीजन चल रहे हैं। जहां लाॅकडाउन में कई स्टार्स शादी बंधन में बंधे। वहीं कुछ स्टार्स ने अपने रिश्ते को मोहर लगाई। हाल ही में 'पांड्या स्टोर' फेम शाइनी दोशी ने बाॅयफ्रेंड लवेश खैरजानी संग सगाई रचाई। शाइनी ने इसी साल 4 जनवरी को लवेश संग इंगेजमेंट की थी,जिसका खुलासा उन्होंने हाल ही में किया।

PunjabKesari

एक्ट्रेस ने इंस्टा पर सगाई का एक खूबसूरत वीडियो शेयर किया। वीडियो में वह अपनी इंगेजमेंट रिंग को फ्लॉन्ट करते हुए नजर आ रही हैं।  शाइनी का ये ड्रीमी इंगजेमेंट प्रपोजल रहा।

PunjabKesari

वीडियो में देख सकते हैं कि लवेश सरप्राइज देते हुए बीच किनारे  घुटने के बल पर बैठकर शाइनी को रिंग दिखाते हुए प्रपोज करते हैं और उनकी उंगुली में रिंग पहनाते हैं।

PunjabKesari

इस पहले दोनों बीच पर साथ में रोमांटिक डांस करते हैं, उनके आसपास रंग बिरंगी हल्की लाइट्स और कैंडल जल रही हैं। वीडियो के बैकग्राउंड में एड शीरन का लव सॉन्ग 'परफेक्ट' चल रहा है।

PunjabKesari

लुक की बात करें तो शाइनी इस दौरान व्हाइट कलर के मैक्सी गाउन में स्टाइलिश नजर आईं। वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने लिखायह एक फेरीटेल की तरह है लेकिन ये सच में हैं। 4.01.2020 मेरी जिंदगी का सबसे बेस्ट दिन है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by shiny doshi (@shinydoshi15)

इसके साथ उन्होंने  हैप्पी थ्री, फोरेवर और इंगेज्ड लिखा हैबता दें कि शाइनी बीते 3 साल से लवेश खैरजानी को डेट कर रही हैं। वह अक्सर उनके साथ अपनी रोमांटिक तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Smita Sharma


Recommended News

Related News