पिता राज कुंद्रा को बेल मिलते ही बेटे वियान का पोस्ट-''जीवन भगवान गणेश की सूंड जितना परेशानी उनके चूहे जितनी छोटी''

9/21/2021 11:31:15 AM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति और राज कुंद्रा को अश्लील फिल्म बनाने और उन्हें अपलोड करने के मामले में 19 जुलाई को क्राइम ब्रांच द्वारा गिरफ्तार किया गया था। 2 महीने तक जेल की हवा खाने के बाद अब राज कुंद्रा को  50000 रुपए के मुचलके पर जमानत मिल गई है।

18 सितंबर को राज ने कोर्ट में जमानत याचिका दायर करते हुए कहा था कि उन्हें 'बलि का बकरा' बनाया जा रहा है।इससे पहले राज की कई बार जमानत याचिका खारिज हो चुकी थी। वहीं आज यानि 21 सितंबर को राज कुंद्रा जेल से रिहा हो जाएंगे।

राज कुंद्रा को जमानत मिलने के बाद उनकी पत्नी शिल्पा शेट्टी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था। वहीं अब पिता को बेल मिलने की खबर पर बेटे वियान राज कुंद्रा का भी रिएक्श सामने आया है। वियान ने गणेश चतुर्थी के दौरान की तस्वीर शेयर की।

इस तस्वीर में वियान मां शिल्पा और छोटी बहन समीषा के साथ भगवान गणेश की प्रतिमा के सामने बैठे हैं। तस्वीर में तीनों मैचिंग आउटफिट में नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर के साथ वियान ने लिखा-'जीवन भगवान गणेश की सूंड जितना, परेशानी उनके चूहे जितनी छोटी, मोदक के समान मधुर क्षण। गणपति बप्पा मोरया!'

शिल्पा ने दिया ऐसा रिएक्शन

वहीं पति राज को जमानत मिलने की खबर सामने आने के साथ शिल्पा ने इंस्टा स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर किया।  शिल्पा का ये कोट सीधे-सीधे उनकी परिस्थिति की और इशारा कर रही है।शिल्पा शेट्टी ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर शाम के वक्त में  इंद्रधनुष की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा-इंद्रधनुष का अस्तित्व ये बताने के लिए है कि एक बुरे तूफान के बाद भी खूबसूरत चीजें हो सकती हैं। 

ये कहना गलत नहीं होगा कि शिल्पा के लिए आज का दिन बहुत खास है क्योंकि उनकी बहन जहां बिग बॉस ओटीटी खत्म करके लौट आईं हैं तो वहीं राज कुंद्रा भी घर वापस आ गए हैं।

वैष्णो मां के दर्शन के लिए गईं थीं शिल्पा

हाल ही में शिल्पा शेट्टी माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए गई थीं, जहां उन्होंने पैदल चढ़ाई की और माता का आशीर्वाद लिया। इसी दिन मुंबई की क्राइम ब्रांच टीम ने अदालत के सामने राज कुंद्रा और उनके सहयोगी रायन थोर्प के खिलाफ 1500 पन्नों की चार्टशीट दाखिल की थी। शिल्पा की इस यात्रा को राज की रिहाई से जोड़कर देखा जा रहा था।

 

Content Writer

Smita Sharma