शिल्पा को इस कंटेस्टेंट से ज्यादा लव त्यागी लगते है बड़े प्यारे, तारीफों के बांधे पुल!

12/15/2017 10:04:55 AM

मुंबई: टीवी रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 11 विवादित होने के साथ काफी मनोरंजक भी रहा है। सभी सदस्यों को शो में देखकर सभी लोग काफी एंजॉय करते हैं। इस शो में एक ऐसा कंटेस्टेंट है, जिसने दर्शकों का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित किया है।

यह कंटेस्टेंट कोई और नहीं बल्कि लव त्यागी है। जिनके क्यूट लुक और शांत स्वाभाव के कारण उन्हें दर्शक काफी पसंद करने लगे है। लव, पेशे से इंजिनियर है और शो में आने से पहले पेप्सी जैसे बड़े ब्रांड के साथ काम कर चुके है। इतना ही नहीं शो में रहकर उनकी फैन फॉलोइंग काफी बढ़ी है।

बताया जाता है कि यहां तक की शिल्पा शिंदे ने भी कहा कि लव अपने लुक्स के कारण किसी भी लड़की को अपना दीवाना बना सकते है। हाल ही में एक वूट के एक अनसीन वीडियो में शिल्पा, पुनीश शर्मा से कहती है कि लव में काफी क्षमता है और वो शो में आसानी से बने रह सकते हैं। वो प्रियांक की तरह क्यूट भी है और उनमे वो मॅचोंनेस भी है, जिसे देखकर लडकियां उनपर आसानी से फ़िदा हो सकती है। शिल्पा को लगता है कि लव लम्बी रेस का घोड़ा है। वो इन दिनों प्रियांक से वो खुश नहीं है। उन्होंने उनका चेहरा पढ़ा है। वो उन्हें काफी नेगटिव इंसान लगते है।