एक बार फिर शिल्पा शिंदे ने हिना को लिया आड़े हाथ, बोलीं- ''वो तो पहले से ही...''

7/24/2018 4:11:52 PM

मुंबई: टीवी एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे और हिना खान का झगड़ा किसी से छिपा नहीं है। ये दोनों एक-दूसरे को सुनाने का कोई भी मौका नहीं छोड़ती। वैसे हिना जल्द ही 'कसौटी जिंदगी की 2' में कोमोलिका के किरदार में नजर आएंगी। ये बात कंफर्म हो गई है। जब इस बारे में शिल्पा से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि 'वो तो पहले से ही हैं। क्या वो बिग बॉस के घर की भी कोमोलिका नहीं थीं? हिना खान एक अच्छी एक्ट्रेस हैं। निगेटिव किरदार निभाना उनके लिए मुश्किल नहीं होना चाहिए। कॉमेडी करना उनके लिए मुश्किल होगा बाकि वह अच्छी हैं।'

 


बता दें कि शिल्पा शिंदे कॉमेडी शो 'भाबीजी घर पर हैं' से फेमस हुई थीं। बाद में शो के प्रोड्यूसर से विवाद होने के चलते एक्ट्रेस शुभांगी आत्रे ने उन्हें रिप्लेस कर दिया था।इससे पहले शिल्पा शिंदे ने अपने ट्विटर अकाउंट से एक एडल्ट वीडियो पोस्ट किया था। जिसके बाद हिना के बॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल ने उन्हें लड़की की पहचान सामने रखने पर उनकी जमकर आलोचना की थी।

 

 

दरअसल शिल्पा शिंदे ने लिखा था कि वायरल हुआ जो वीडियो उनका बताया जा रहा है वो उनका नहीं बल्कि किसी और लड़की का है। हाल ही में शिल्पा शिंदे सलमान खान के रियलिटी शो 'दस का दम' के सेट पर पहुंची थीं। उनके साथ 'ये है मोहब्बतें' के रमन यानि करण पटेल भी थे। दोनों ने सलमान के साथ गेम खेला था। शो का यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था।

 


 

Punjab Kesari