Bigg Boss 11: हाथापाई तक पहुंचा शि‍ल्पा शिंदे-विकास का झगड़ा, हिना ने भी दि‍खाए अपने रंग

10/6/2017 8:17:40 PM

मुंबईः टीवी का फेमस रिएलिटी शो बिग बॉस पहले दिन से ही काफी सुर्खियां बटोर रहा है। जैसे-जैसे शो आगे बढ़ता जा रहा है वैसे-वैसे इसकी कॉन्ट्रोवर्सी भी बढ़ती जा रही है। अब शुक्रवार को आने वाले एपिसोड में आपको शिल्पा शिंदे और विकास गुप्ता के बीच गंभीर भिडंत देखने को मिलेगी। 

 

बता दें कि शुक्रवार के एपिसोड का एक वीडियो कलर्स चैनल ने जारी किया है। इस वीडियो में आपको देखने को मिलेगा कि शिल्पा विकास की चाय के कप में गंदी अदरक डाल देती हैं। जिसके बाद दोनों की लड़ाई शुरू हो जाती है और इसी बीच विकास, शिल्पा पर हाथ उठा देते हैं। हालांकि दोनों के बीच सभी बीच-बचाव के लिए आ जाते हैं।

गौरतलब है कि बिग बॉस में घर के सदस्यों को अब एक हफ्ता होने को आया। घर के कुछ सदस्य जहां सेट हो गए हैं तो कुछ बेकाबू। यही नहीं, बिग बॉस के घर की खासियत रहा ग्रुपिज्म भी अब दिखने लगा है। घर दो धड़ों में बंट गया है। एक ग्रुप शिल्पा, अर्शी, आकाश और पुनीश का है जबकि दूसरी ओर विकास और हिना घर के बाकी सदस्यों को हांक रहे हैं। ये ग्रुप बीच-बीच में एक दूसरे से उलझ रहे हैं और तमाशा दिखा रहे हैं।