''2021 खुशी, गम और आंसू मिश्रित भावनाओं का बैग रहा'' शिल्पा शेट्टी ने शेयर किया पोस्ट, बोलीं- 2022 साल हमारे लिए अच्छा हो, हैप्पी न्यू ईयर ईव

12/31/2021 4:03:32 PM

मुंबई. आज यानि 31 दिसंबर साल 2021 का आखिरी दिन है। कल से नया साल 2022 शुरू हो जाएगा। आम लोगों के साथ-साथ स्टार्स भी नए साल को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। इसी बीच एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने इंस्टा स्टोरी में पोस्ट शेयर कर 2021 के अनुभव के बारे लिखा है और न्यू ईयर विश किया है।

PunjabKesari
शिल्पा ने लिखा- डियर 2021, तुम मेरे लिए मिश्रित भावनाओं का बैग थे जिसमें खुशी, गम, आंसू और बहुत कुछ था। गुड बॉय'। लेकिन हम आगे बढ़ गए। एक बेहतर कल की प्रार्थना के लिए यह आपको अलविदा कहने का आखिरी समय है। हम नए साल के लिए तैयार हैं 2022 आने वाला साल हमारे लिए अच्छा हो, हैप्पी न्यू ईयर ईव। फैंस इस पोस्ट को खूब पसंद कर रहे हैं।

PunjabKesari
बता दें शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा को क्राइम ब्रांच ने पोर्न फिल्में बनाने के आरोप में 19 जुलाई 2021 को गिरफ्तार कर लिया था, जिसके बाद शिल्पा भी काफी परेशान हो गई थी। एक्ट्रेस को खूब ट्रोल भी किया गया था। राज को 2 महीने के बाद 21 सितंबर को मुंबई कोर्ट ने 50 हजार रुपये जमा कराने के बाद जमानत दी थी। हालांकि शिल्पा को बॉलीवुड से काफी सहयोग मिला था। 

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Parminder Kaur


Recommended News

Related News