शिल्पा शेट्टी ने अपने ससुर को दी जन्मदिन की बधाई, गले लगाए हुए की तस्वीर शेयर कर बोलीं- ''हम आपको जीवन में पाकर बहुत धन्य हैं''
1/4/2022 4:43:29 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी सोशल मीडिया पर खासी एक्टिव रहती हैं और अपने खास पलों को अक्सर फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। आज शिल्पा शेट्टी के ससुर बाल कृष्ण कुंद्रा का बर्थडे है और इस मौके पर एक्ट्रेस ने खास पोस्ट शेयर कर उन्हें विश किया है। बर्थडे पर ससुर के लिए शिल्पा का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
दरअसल, आज राज कुंद्रा के पिता और शिल्पा शेट्टी के ससुर बाल कृष्ण 75 साल के हो गए हैं। ऐसे में शिल्पा ने ससुर को बर्थ विश करते हुए इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की है, जिसमें वे ससुर को गले लगाते हुए नजर आ रही है। फोटो शेयर कर एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा- 75 वां जन्मदिन मुबारक हो डैड, दुनिया में सबसे अच्छे ससुर होने के लिए धन्यवाद। हम आपको अपने जीवन में पाकर बहुत धन्य हैं। आपकी मुस्कान हम सबका साथ देती है। आप हमेशा स्वस्थ रहे और आपका आशीर्वाद हम सबको हमेशा मिले। हम आपसे बहुत प्यार करते हैं।
बता दें, पिछले साल शिल्पा शेट्टी अपने पति राज कुंद्रा की वजह से काफी सुर्खियों में रही थीं। पोर्न वीडियो मामले में पति का नाम सामने आने के बाद उनकी गिरफ्तारी को लेकर एक्ट्रेस को भी काफी ट्रोल किया गया था। हालांकि, दो महीने बाद राज कुंद्रा को जेल से रिहा कर दिया गया था।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
नवरात्रे के पहले दिन कुट्टू का आटा खाने से करीब 150 लोगों की बिगड़ी तबीयत, अलग-2 अस्पतालों में भर्ती

Recommended News

अमेरिका को चीन के साथ संभावित टकराव के लिए तैयार रहना चाहिए : पेंटागन

Vastu Tips: घर में धन की देवी मां लक्ष्मी की रखी ऐसी प्रतिमा तो छा जाएगी गरीबी!

अभी खत्म नहीं हुआ कोविड-19: रोजाना नए मामलों में हुई बढ़ौतरी, 24 घंटे में आए इतने नए संक्रमित केस

Adishakti Peeth Lehda Devi temple: आदिशक्ति पीठ लेहड़ा देवी मंदिर में उमड़ा जन सैलाब