बेटे वियान के साथ बिताए खूबसूरत पलों का वीडियो शेयर कर शिल्पा ने किया बर्थडे विश, मौसी शमिता शेट्टी ने भी भांजे पर  लुटाया प्यार

5/21/2022 11:41:02 PM

मुंबई. एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी एक एक्ट्रेस के साथ-साथ अच्छी मां भी है। शिल्पा का बेटा वियान 10 साल का हो गया है। एक्ट्रेस ने खास अंदाज में बेटे को बर्थडे विश किया है। एक्ट्रेस ने बेटे के साथ बिताए खूबसूरत पलों का वीडियो शेयर किया है और इसके साथ प्यारा-सा नोट भी लिखा है।


वीडियो में वियान के जन्म से लेकर अब तक की तस्वीरें नजर आ रही हैं। ये तस्वीरें वियान की 10 साल की जर्नी बयां कर रही हैं। शिल्पा वियान के साथ खूब मस्ती करती दिखाई दे रही है। वीडियो शेयर करते हुए शिल्पा ने लिखा-  'आप दस साल के हो गए हैं। समय इतनी तेजी से कैसे उड़ गया? आपको इस देखभाल करने वाले, सम्मानजनक, दयालु, खुश, मजाकिया, प्यार करने वाले, सकारात्मक, मजबूत और अच्छे सज्जन के रूप में बड़े होते हुए देखना एक मां के रूप में मेरी सबसे बड़ी खुशियों में से एक है। यहां कई और हग, किस, क्लाइम्बिंग ट्री, स्लाइम फेस्ट, एमएमए स्पैरिंग, नेरफ गन शूट आउट, वीएफएक्स एडिट्स, आइसक्रीम फ्लेवर, मेल्टिंग चॉकलेट, क्रैकिंग सॉरपॉप्स, डालगोना कुकीज, जाइंट कैंडीफ्लॉस हैं। जन्मदिन मुबारक हो मेरे बेटे वियान-राज। आप मम्मा और पापा को बहुत गौरवान्वित करते हैं। हम आपसे बहुत प्यार करते हैं।' फैंस इस वीडियो को लाइक कर रहे हैं और वियान को बर्थडे विश कर रहे हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Shilpa Shetty Kundra (@theshilpashetty)

वहीं मौसी शमिता शेट्टी ने भी वियान को बर्थडे विश कर प्यार लुटाया है। शमिता ने वियान के साथ बिताए हसीन पलों का वीडियो शेयर किया है। इसके साथ शमिता ने लिखा- जन्मदिन मुबारक हो मेरे प्यारे बच्चे❤️ पहले ही आपके 10 पर विश्वास नहीं हो रहा है! आप हमारे जीवन में एक आशीर्वाद हैं जिसे हम हर रोज संजोते हैं और मैं आपके लिए खुशी, प्यार, सफलता और वह सब कुछ चाहती हूं जो आपका दिल चाहता है मेरी जानेमन ❤️ मासी आपको बहुत प्यार करती है! ❤️🥰

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Shamita Shetty (@shamitashetty_official)

बता दें शिल्पा ने साल 2009 में राज कुंद्रा से शादी की थी। कपल ने 2012 में बेटे वियान का स्वागत किया। शिल्पा ने बीते दिनों सोशल मीडिया से दूरी बना ली थी। अब एक्ट्रेस ने फिर से वापसी कर ली है। 

 

Content Writer

Parminder Kaur