सरोगेसी से दूसरी बार मां बनीं 44 की शिल्पा, नन्हीं परी के आने की खुशी में रखी पार्टी

2/25/2020 9:07:54 AM

मुंबई:  एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के घर 15 फरवरी 2020 को नन्हीं परी की किलकारी गूंजी। 44 की शिल्पा सरोगेसी से दूसरी बार मां बनी। शिल्पा ने हाल ही में अपनी बेटी का हाथ थामे सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर की थी। उन्होंने अपनी लाडली का नाम समीशा शेट्टी कुंद्रा रखा है।

बेटी के आने की खुशी में राज और शिल्पा ने एक छोटी सी पार्टी रखी। इस पार्टी में उनके करीबी दोस्त शामिल हुए। पार्टी की तस्वीरें सोशल साइट पर काफी वायरल हो रही हैं।

इस खास मौके पर शिल्पा और राज कुंद्रा ने केक भी काटा जिस पर लिखा हुआ था- बेबी गर्ल। राज-शिल्पा का पूरा घर की बलून से सजा हुआ था। ये किसी एंटरटेनिंग इवेंट से कम नहीं लग रहा था।

5 साल से कर रहे थे दूसरे बच्चे के लिए ट्राई

दूसरी बार मां बनीं शिल्पा शेट्टी ने एक इंटरव्यू में खुशी जाहिर की है। शिल्पा शेट्टी ने बताया था कि वो और राज पिछले 5 सालों से दूसरे बच्चे के लिए ट्राई कर रहे थे। इसके अलावा शिल्पा ने कहा था कि उन्हें हमेशा से एक बेटी की चाहत थी।

जब वो 21 साल की थी तब ही समीशा नाम सोच लिया था। इसके साथ ही शिल्पा ने बताया जब उन्होंने  निकम्मा साइन की और हंगामा के लिए अपनी डेट्स फिक्स की तब उन्होंने पता चला कि वह और राज फरवरी में दोबारा पैरेंट्स बनने वाले हैं। इस खबर के बाद राज और उन्होंने पूरे फरवरी के लिए अपने वर्क शेड्यूल को क्लियर कर लिया।

बता दें कि शिल्पा ने 22 नंवबर 2009 बिजेनसमैन राज कुंद्रा से शादी रचाई थी। शिल्पा एक बेटे की मां हैं। उनके बेटे का नाम वियान राज कुंद्रा है। वियान का जन्म 2012 में हुआ था। शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा 22 नंवबर 2009 को शादी के बंधन में हैं। शादी के 11 साल बाद शिल्पा एक बार फिर मां बन गई हैं।

वर्कफ्रंट की बात करें तो शिल्पा 13 साल बाद बाॅलीवुड में वापसी कर रही हैं। शिल्पा फिल्म 'निकम्मा' में नजर आएंगी।  इसमें  शिल्पा राइटर का किरदार प्ले करेंगी। फिल्म में अभिमन्यु दासानी और शिरले सेतिया लीड रोल में हैं।

इसका निर्देशक शब्बीर खान ने किया है। ये फिल्म इस साल जून में रिलीज हो रही है। इसके अलावा वह 'हंगामा 2' में भी नजर आएंगी। 
 

Smita Sharma