ये हैं वो सेलेब्स जो सरोगेसी के जरिए बने परेंट्स, शाहरुख, आमिर खान से लेकर सनी लियोनी तक हैं शामिल

2/23/2020 3:18:44 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी कुंदरा हाल ही में 15 फरवरी को दूसरी बार मां बनी हैं। शिल्पा शेट्टी ने सोशल मीडिया में इस बात की पुष्टि की कि वह एक बच्चे की मां बनी हैं, जिसका नाम उन्होंने समीशा शेट्टी कुंद्रा रखा है। शिल्पा सरोगेसी के जरिए मां बनी हैं और ऐसा करने वाली वह बॉलीवुड की पहली सेलिब्रिटी नहीं हैं। इसके पहले भी कई सेलेब्स सेरोगेसी से माता-पिता बने हैं। आइए एक नज़र डालते हैं उन सभी सेलेब्स पर जिन्होंने सरोगेसी के जरिए बच्चों का स्वागत करने का विकल्प चुना।  

PunjabKesari

शाहरुख खान-गौरी खान

शाहरुख खान और उनकी पत्नी गौरी खान ने 2013 में अपने छोटे बेटे अबराम को सरोगेसी के जरिए जन्म दिया था। एक्टर ने कमेंट करते हुए अबराम को मिनी वर्जन ऑफ शाहरुख करार दिया था। 

PunjabKesari

आमिर खान-किरण राव

आमिर खान और किरण राव ने दिसम्बर 2011 में अपने बेटे आजाद को आईवीएफ सरोगेसी की मदद से ही जन्म दिया था। इसके पहले किरण को एक बार गर्भपात हो चुका था और वह गर्भाशय के संक्रमण से पीड़ित भी थी।

PunjabKesari

सनी लियोनी
सनी लियोन और उनके पति डैनियल वेबर ने सरोगेसी के जरिए जुड़वां बच्चों, अशर और नोआ वेबर का स्वागत किया था। 

PunjabKesari

करण जौहर

डायरेक्टर करण जौहर, यश और रूही जौहर के पापा हैं। हाल ही में उन्होंने दोनों का तीसरा जन्मदिन धूमधाम से सेलिब्रेट किया था।

PunjabKesari

एकता कपूर

तुषार कपूर और एकता कपूर ने भी सरोगेसी के जरिए अपने बच्चों का स्वागत किया।  तुषार ने 2016 में बेटे लक्ष्य्या का स्वागत किया, जबकि एकता पिछले साल ही रेवी की मां बनी। 

PunjabKesari

सीमा खान 

सलमान खान के भाई सोहेल और सीमा खान ने सरोगेसी के जरिए अपने दूसरे बच्चे योहान खान का स्वागत किया। उनका एक बड़ा बेटा, निर्वान खान है।

PunjabKesari

 क्या होती है सरोगेसी? 

सरोगेसी में कोई भी शादीशुदा कपल बच्चा पैदा करने के लिए किसी महिला की कोख किराए पर ले सकता है। सरोगेसी से बच्चा पैदा करने के पीछे कई वजहें हैं। जैसे कि अगर कपल के अपने बच्चे नहीं हो पा रहे हों, महिला की जान को खतरा है या फिर कोई महिला खुद बच्चा पैदा ना करना चाह रही हो।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

Vikas Sharma


Recommended News

Related News