करवा चौथ पूजा के लिए अनिल कपूर के घर पहुंची बॉलीवुड हसीनाएं, शिल्पा का बनारसी लुक पड़ा सब पर भारी

11/5/2020 11:39:44 AM

बॉलीवुड तड़का टीम. 4 नवंबर को करवाचौथ का त्यौहार पूरे देश में धूमधाम से मनाया गया। इस त्यौहार की बॉलीवुड इंडस्ट्री में भी खूब धूम देखने को मिली। एक्टर अनिल कपूर और सुनीता कपूर ने अपने घर पर करवा चौथ फंक्शन रखा। अनिल कपूर के घर करवाचौथ कथा सुनने के लिए बॉलीवुड की तमाम हस्तियां वहां पहुंची, जिसकी तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। आईए डालते हैं एक नजर इन तस्वीरों पर...


भावना पांडे
चंकी पांडे की वाइफ भावना पांडे ने भी अपने पति की लंबी आयु के लिए करवाचौथ का व्रत रखा। इसे मनाने के लिए भावना सज-धज कर अनिल कपूर और सुनीता कपूर के घर पहुंची और सभी पारंपरिक रस्मों के साथ व्रत पूजा की।


नीलम कोठारी
एक्ट्रेस नीलम कोठारी रेड जोड़े में बला की खूबसूरत नजर आईं। इस दौरान उन्होंने चेहरे पर मास्क भी लगा रखा था।


शिल्पा शेट्टी
करवाचौथ पर शिल्पा शेट्टी ने बनारसी रेड साड़ी में चार चांद लगा। इस दौरान एक्ट्रेस के लुक सबसे अलग और अट्रैक्टिव था। शिल्पा अपने लुक से सब हसीनाओं को मात देती नजर आईं।


वरुण धवन की गर्लफ्रेंड नताशा दलाल
एक्टर वरुण धवन की गर्लफ्रेंड नताशा दलाल ने अपने होने वाले पति के लिए करवा चौथ का व्रत रखा और कथा सुनने और पूजा के लिए अनिल कपूर के घर पहुंची।


माहीप कपूर  
एक्टर संजय कपूर की वाइफ माहीप कपूर को इस दौरान काफी स्टाइलिश लुक में देखा गया है। माहीप हाथों में पूजा का थाल लेकर अनिल कपूर के घर पहुंची।


 

suman prajapati