शिल्पा ने सुनाई राज के स्ट्रगल के दिनों की दास्तां, बोली- दूध की बोतल थमा काम पर चली जाती थी मां

7/29/2021 1:01:33 PM

मुंबई. एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा को क्राइम ब्रांच ने 19 जुलाई को अश्लील फिल्में बनाने के आरोप में गिरफ्तार किया था। राज को इस केस में अभी तक बेल नहीं मिल पाई है। 27 जुलाई को राज की सुनवाई हुई थी। जिसके बाद कोर्ट ने 14 दिनों के लिए राज की न्यायिक हिरासत और बढ़ा दी थी। राज को अब 10 अगस्त और जेल में ही रहना होगा। हाल ही में शिल्पा का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें एक्ट्रेस राज के स्ट्रगल के दिनों की बात कर रही है। 


वीडियो में शिल्पा ब्लू एंड पिंक आउटफिट में नजर आ रही है। लाइट मेकअप और ओपन हेयर्स से एक्ट्रेस ने अपने लुक को कम्पलीट किया हुआ है। शिल्पा कह रही है- राज कुंद्रा ने कैसे बचपन से ही स्ट्रगल भरे दिन देखे। राज के पापा लंदन में एक बस कंडक्टर थे और मां एक कॉटन फैक्टरी में काम करती थीं। उस समय राज सिर्फ 6 महीने के थे। कोई हेल्प नहीं थी तो दोनों राज को कार में बिठाकर हाथ में दूध की बोतल पकड़ा कर काम पर चले जाते थे। फिर मम्मी-पापा 4 घंटे बाद आकर राज को देखते थे। उन्होंने अकेले अपने बच्चे को पाला है। वो भी बिना किसी मदद के, यह मुझे इंस्पायर करता है।' शिल्पा का ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by FitLook ® (@fitlookmagazine)

बता दें राज के पिता ने बाद में बस कंडक्टरी काम छोड़कर एक छोटा सा बिजनेस शुरू किया। राज की परवरिश वहीं हुई। जब वह 18 साल की हुए तो उन्होंने पापा के बिजनेस में हाथ बंटाने के बजाय खुद का कुछ काम करने और उसमें एक अलग मुकाम हासिल करने का सपना देखा। राज ने कॉलेज बीच में ही छोड़ दिया था और इसके बाद वह पहले दुबई और फिर नेपाल जाकर बस गए। वहां राज ने नेपाल से पश्मीना शॉल खरीदकर ब्रिटेन के बड़े-बड़े फैशन हाउस में बेचना शुरू कर दिया और लाखों कमाए। इसके बाद राज साल 2007 में दुबई आ गए और वहां एक कंपनी शुरू की। दुबई में राज ने हीरों का कारोबार भी किया। इसी दौरान राज बॉलीवुड फिल्मों में भी पैसा लगाने लगे। भारत में राज तब सुर्खियों में आए जब उन्होंने शिल्पा से शादी की। शिल्पा से शादी करने से पहले राज ने कविता से शादी की थी। शिल्पा से अफेयर के कारण राज और शिल्पा का ब्रेकअप हो गया था। 

 

Content Writer

Parminder Kaur