ऑफ शोल्डर गाउन..डायमंड नेकलेस..अवॉर्ड्स नाइट में शिल्पा शेट्टी ने ढाया कहर, एक्ट्रेस के रेड लुक पर टिकी सबकी निगाहें

7/16/2022 12:36:01 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. शिल्पा शेट्टी बॉलीवुड की मोस्ट ब्यूटीफुल एक्ट्रेसेस में से एक हैं, जो अपनी अदाओं और लुक्स के फैंस को मिनटों में घायल कर देती हैं। बीते गुरूवार एक्ट्रेस को एचटी इंडिया के मोस्ट स्टाइलिश अवार्ड्स 2022 में स्पॉट किया गया, जहां वह अपने हुस्न का जलवा बिखेरती नजर आईं। अवॉर्ड्स नाइट से एक्ट्रेस की तस्वीरें अब इंटरनेट पर आग की तरह वायरल हो रही हैं।

 PunjabKesari


शिल्पा शेट्टी के लुक की बात करें तो अवॉर्ड्स नाइट में एक्ट्रेस ने ऑफ शोल्डर रेड  गाउन में एंट्री की, जिसमें वह कतई बवाल लग रही थीं इस गाउन के साथ उन्होंने नेक पर डायमंड नेकलेस पहना, जो उनके लुक को चार-चांद लगा रहा था।

PunjabKesari

 

खुले बाल..न्यूड मेकअप और रेड लिपस्टिक में शिल्पा की खूबसूरती देखते ही बन रही है।

PunjabKesari

 

रेड कार्पेट पर अपने हुस्न का जलवा बिखेरते हुए एक्ट्रेस ने जबरदस्त पोज दिए।

PunjabKesari


काम की बात करें तो शिल्पा शेट्टी को हालिया रिलीज हुई फिल्म 'निकम्मा' में देखा गया था। फिल्म में एक्ट्रेस अभिमन्यु दसानी और एक्ट्रेस शर्ली सेतिया के साथ नजर आईं थी। फिल्म को लोगों की मिली जुली प्रतिक्रिया मिली।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Recommended News

Related News