शिल्पा शेट्टी ने लैक्मे फैशन वीक में रैंपवॉक करके गिराई बिजली, दर्शकों के उड़े होश

8/25/2019 3:20:41 PM

बॉलीवुड तड़का टीम। सबसे बड़ा फैशन कार्निवल लैक्मे फैशन वीक 2019 सबसे ज्यादा चर्चित होने वाला कार्यक्रम बन गया है। हाई प्रोफाइल फैशन कार्निवाल में बॉलीवुड के बड़े सितारे भी रैम्पवॉक करते नजर आ रहे हैं। फेस्टिवल के 5 वें दिन एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने अपनी अदाओं से सभी को घायल कर दिया। उन्होंने अपने ग्लैमरस अवतार में रैंप वॉक किया। 

लैक्मे फैशन वीक 2019 अब तक हिट रहा है और इसमें बॉलीवुड की कई हस्तियों ने शिरकत की। आज इसका पांचवा यानी आखिरी दिन है। 


शिल्पा शेट्टी डिजाइनर पुनीत बलाना द्वारा डिजाइन की गई ड्रेस पहने हुई थी। शिल्पा शेट्टी लम्बे समय से फिल्मों से गायब हैं, लेकिन सोशल मीडिया और इस तरह के फैशन शोज़ में उनका जलवा देखने को मिल ही जाता है। शिल्पा ने ड्रेस के साथ मैचिंग का एक पर्स भी लिया हुआ था। 

 शिल्पा आज भी बला की खूबसूरत लगती है। उन्होंने अपने आप को इतना फिट किया हुआ है कि वह आज कल की एक्ट्रेस के लिए भी एक आदर्श है। हाल ही में शिल्पा को फिट इंडिया मूवमेंट की सलाहकार समिति का सदस्य बनाया बनाया गया। यह बात उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ शेयर की। 

Smita Sharma