शिल्पा शेट्टी ने दी  Flying Kiss तो घायल हुए लोग,येलो ड्रेस में ''मिसेज कुंद्रा'' ने दिखाया परफेक्ट फिगर

2/20/2021 2:02:49 PM

मुंबई: कहने को तो एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी  दो बच्चों की मां है लेकिन फिटनेस और फिगर ये मामले में वह आज की हीरोइनों को भी मात देती हैं। फिगर के साथ साथ शिल्पा शेट्टी अपने फैशन सेंस को लेकर अक्सर चर्चा में रहती हैं। कोई ईवेंट हो या पार्टी, शिल्पा शेट्टी  के कपड़ों की हमेशा तारीफ होती है।

हाल ही में एक्ट्रेस सुपरडांसर के सेट पर पहुंचीं। इस दौरान उनका स्टाइल देख हर कोई हैरान रह गया। लुक की बात करें तो शिल्पा मस्टर्ड येलो कलर के गाउम में नजर आई। इस गाउन में मिसेज कुंद्रा ने अपना परफेक्ट फिगर फ्लाॅन्ट किया।

शिल्पा की आउटफिट में वन शोल्डर डिजाइन थी तो वहीं दूसरे हाथ पर फुल स्लीव्स थीं। इसमें रैप ऐंड बैंडेज डिजाइन को कम्बाइन किया गया था। फ्लोरलेंथ आउटफिट में साइड पोर्शन की हेमलाइन पर टैसल्स भी ऐड किए गए थे।

शिल्पा ने अपने लुक को मिनिमल मेकअप,लिपस्टिक और ओपन हेयर्स से कप्लीट किया था। सेट के बाहर जब पैपराजी ने उन्हें फॉलो किया तो वो Flying Kiss देती नजर आईं।

उनकी ये तस्वीरें देख ना जाने कितने दिल आज घायल हो जाएंगे। शिल्पा की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं। फैंस उनकी तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं। 

वर्कफ्रंट की करें तो शिल्पा जल्द ही फिल्म हंगामा 2,निकम्मा जैसी फिल्मों में नजर आएंगी। हंगामा 2 में जहां शिल्पा के साथ मीजान जाफरी और परेश रावल हैं। वहीं निकम्मा में वह भाग्यश्री के बेटे अभिमन्यू दसानी और शर्ले सेतिया से साथ स्क्रीन शेयर करेंगी। 

Content Writer

Smita Sharma