बॉम्बे फैशन वीक: रैंप पर शिल्पा शेट्टी ने बिखेरा हुस्न का जलवा, Mrs.Kunra की पतली कमर पर टिकी सबकी निगाहें
5/2/2022 8:36:54 AM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी कुंद्रा बी-टाउन की हाॅट एड फिट माॅमस में एक हैं। शिल्पा की फिटनेस देख कोई अंदाज नहीं लगा सकता कि वह 2 बच्चों की मां हैं। हाल ही में शिल्पा शेट्टी ने बॉम्बे फैशन वीक 2022 फाइनल डे पर अपनी अदाओं से रैंप पर आग लगा दी। 46 साल की उम्र में भी शिल्पा शेट्टी की खूबसूरती देखते ही बन रही थी। जैसे ही शिल्पा रैंप पर उतरी हर कोई बस उन्हें देखता ही रह गया।
शिल्पा शेट्टी ने डिजाइनर गोपी वैद्य के लिए रैंप वॉक किया। लुक की बात करें तो शिल्पा ने आइवरी बेस का लहंगा पहना था जिस पर ब्लू और रेड का वर्क हो रखा था। लहंगे के साथ शिल्पा ने शॉर्ट मैचिंग चोली भी पहन रखी थी उनकी पतली कमर पर हर किसी की निगाहें टिक गईं।
शिल्पा शेट्टी ने इस लहंगे के संग दुपट्टा कैरी नहीं किया था लेकिन वो इस लहंगे में इतनी स्टनिंग लग रही थीं कि दुपट्टे को किसी ने मिस तक नहीं किया। मेकअप की बात करें तो शिल्पा ने स्मोकी आईज, न्यूड लिपस्टिक से लुक को पूरा किया है।
इसके साथ उन्होंने कर्ली वेवी हेयर लुक अपनाया था। शिल्पा शेट्टी को ग्लैमरस अंदाज में रैंप पर देख हर किसी की निगाहें उन्हीं पर थमी रह गईं। रैंप पर शिल्पा ने एक से बढ़कर एक पोज दिए। फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं।
काम की बात करें तो शिल्पा ने 'हंगामा 2' से बॉलीवुड में कमबैक किया है। वह जल्द ही फिल्म 'निकम्मा' में नजर आने वाली हैं। इसके अलावा शिल्पा फिल्म 'Sukhee' में भी दिखेंगी।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

Chaitra navratri: आज से नवरात्रि आरंभ, सबके दुखों का हरण करेंगी ‘मां भगवती आदिशक्ति’

पाकिस्तान में आतंकी हमले में ब्रिगेडियर की मौत, सात अन्य घायल

Mata Vaishno Devi: दिव्यांग श्रद्धालुओं को मिलेगी नि:शुल्क बैटरी कार व घोड़ा सुविधा

Chaitra Navratri 2023: आज से चैत्र नवरात्रि आरंभ, ये है कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त