पति राज के बिना बच्चों और मां संग आउटिंग पर निकली शिल्पा,भीड़ देख चिढ़ने लगी मां की गोद से लिपटी नन्हीं समीषा

10/23/2021 2:12:13 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के लिए बीते दो महीने बेहद कठिन थे।पति राज कुंद्रा की अश्लील वीडियो बनाने के मामले में गिरफ्तार होने के बाद  शिल्पा शेट्टी को काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था। लेकिन हर परेशानी का सामना करते हुए अपने घर और दोनों बच्चों को बखूबी संभाला। शिल्पा को अक्सर बेटे वियान राज कुंद्रा और बेटी समीषा के साथ मस्ती करता देखा गया।

हाल ही में शिल्पा को बच्चों और मां सुनंदा शेट्टी के साथ गेट वे ऑफ इंडिया स्पाॅट किया गया। इस दौरान शिल्पा के पति राज कुंद्रा नहीं दिखे। शिल्पा वीकेंड पर बच्चों और मां संग अलीबाग के लिए रवाना हुईं हैं। सामने आईं तस्वीरों में शिल्पा बेटी समीषा को गोद में लिए हैं। वहीं वियान का उन्होंने हाथ थाम रखा है।

लुक की बात करें तो शिल्पा ब्लू कलर की शाॅर्ट ड्रेस में नजर आ रही हैं। उन्होंने स्लिप-ऑन फुटवियर और कूल सनग्लासेज के साथ लुक को एक्सेसराइज किया है। शिल्पा की मां इस दौरान सूट में दिख रही हैं।

वियान की बात करें तो वह टी-शर्ट और शाॅर्ट्स में नजर आ रहे हैं। समीषा इस दौरान पिंक फ्राॅक में क्यूट दिखीं। तस्वीरों में समीषा भीड़ को देख थोड़ी डरी सी दिखीं। इस दौरान समीषा मां की गोद में थोड़ी चिढ़चिढ़ी सी नजर आईं। 

बता दें शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा को  अश्लील वीडियो बनाने के मामले में मुंबई पुलिस ने 19 जुलाई 2021 को गिरफ्तार किया था। हालांकि, अब वह जेल से बाहर आ चुके हैं। उन्हें 21 सितंबर को 50 हजार के मुचलके पर रिहा किया गया था। राज कुंद्रा लगभग 2 महीने तक जेल में रहे थे।

वर्कफ्रंट की बात करें तो शिल्पा आखिरी बार डांस रियालिटी शो सुपर डांसर चैप्टर 4 में नजर आईं थीं। इसके अलावा शिल्पा ने ने 13 साल बाद फिल्मों में वापसी की है। हाल ही में उनकी फिल्म 'हंगामा 2' रिलीज हुई। शिल्पा शेट्टी फिल्म 'निकम्मा' में नजर आएंगी।

 

Content Writer

Smita Sharma