राज कुंद्रा को जमानत मिलने के बाद पहली बार स्पाॅट हुईं शिल्पा, पति के जेल से छूटते ही खिली खिली सी नजर आईं ''मिसेज कुंद्रा''

10/6/2021 9:30:56 AM

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के लिए बीते दो महीने लिए बेहद कठिन थे। शिल्पा शेट्टीके पति राज कुंद्रा को अश्लील वीडियो बनाने के मामले में गिरफ्तार किया था। राज कुंद्रा की  गिरफ्तारी के बाद शिल्पा शेट्टी को काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बावजूद उन्होंने हर परेशानी का सामना करते हुए अपने घर और दोनों बच्चों को बखूबी संभाला। वहीं अब राज कुंद्रा जेल से बाहर आ चुके हैं।

उन्हें 21 सितंबर को 50 हजार के मुचलके पर रिहा किया गया था। पति के घर आने के बाद शिल्पा काफी रिलेक्स हो गईं हैं। हाल ही में शिल्पा को पति की जेल से छूटने के बाद पहली बार स्पाॅट किया गया। सैलून के बाहर स्पाॅट हुई शिल्पा काफी खिली खिली सी नजर आईं।

लुक की बात करें तो शिल्पा  ब्लैक टी शर्ट और ब्लैक एंड व्हाइट चेक स्कर्ट में स्टनिंग दिखीं। मीडिया को देखते ही शिल्पा ने कई पोज दिए।

उनके चेहरे की मुस्कान बयां कर रही हैं पति के घर लौटने वह कितनी रिलेक्स हो गईं हैं। एक्ट्रेस की सिर्फ स्माइल ही नहीं बल्कि चाल में भी गजब का आत्मविश्वास दिखा। 

वर्कफ्रंट की बात करें तो शिल्पा इन दिनों डांस रियालिटी शो सुपर डांसर चैप्टर 4 को जज कर रही हैं। इसके अलावा शिल्पा ने ने 13 साल बाद फिल्मों में वापसी की है। हाल ही में उनकी फिल्म 'हंगामा 2' रिलीज हुई। शिल्पा शेट्टी फिल्म 'निकम्मा' में नजर आएंगी।

 

Content Writer

Smita Sharma