Picture: वियान-समीशा के नाम मां शिल्पा का खास पोस्ट-'मेरे जीवन के सबसे अमूल्य आशीर्वाद,दिल के इन दो हिस्सों के लिए हमेशा आभारी'

1/7/2022 3:57:05 PM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी इंडस्ट्री की उन हसीनाओं से हैं जो अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ पर्सनल लाइफ में भी काफी अच्छा बैलेंस बनाकर चलती हैं। शिल्पा काम में चाहे कितनी भी बिजी क्यों ना हो पर वह फैमिली के लिए वक्त निकाल लेती हैं। उन्हें अक्सर अपने बच्चों वियान और समीषा के साथ मस्ती करते देखा जाता है। हाल ही में शिल्पा ने वियान और समीषा संग क्यूट तस्वीर शेयर की।

शेयर की तस्वीर में शिल्पा अपने बच्चों को गले लगाए हुए। जहां समीषा मां की गोद में दिख रही हैं। वहीं वियान शिल्पा के पास खड़े हैं। उन्होंने शिल्पा को गले लगाते हुए अपने चेहरे को एक्ट्रेस के सिर पर टिकाया हुआ है। लुक की बात करें तो वियान और समीषा टाई-डाई टी-शर्ट पहने नजर आ रहे हैं।

तस्वीर शेयर कर शिल्पा ने लिखा-'पिछले दो साल हम सभी के लिए रोलर कोस्टर राइड जैसे रहे हैं। इस साल मैं जीवन के सबसे बड़े और सबसे छोटे आशीर्वादों को नोट करना चाहती हूं, जिसके लिए मैं आभारी हूं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Shilpa Shetty Kundra (@theshilpashetty)

 

इस सीरीज की शुरुआत मेरे जीवन के सबसे अमूल्य आशीर्वाद के साथ।  मेरे दिल के इन दो हिस्सों के लिए हमेशा आभारी।'#Gratitude52 #Week1 #blessings #grateful #kids #cuddles #love #family।" इसके साथ उन्होंने हार्ट और नजर ना लगने वाली इमोजी बनाई है। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Shilpa Shetty Kundra (@theshilpashetty)

शिल्पा शेट्टी इन दिनों अपनी बहन व एक्ट्रेस शमिता शेट्टी के लिए प्रार्थना कर रही हैं।  दरअसल, शमिता शेट्टी रियलिटी शो 'बिग बॉस 15' का हिस्सा हैं और शो में वो बेहतर परफॉरमेंस दे रही हैं। एक्ट्रेस अपनी बहन की जीत के लिए पूजापाठ और भगवान के दर्शन भी कर रही हैं। हाल ही में शिल्पा शमिता की जीत की प्राथर्ना करने के लिए शिरडी पहुंची थी। 

काम की बात करें तो शिल्पा हाल ही में फिल्म हंगामा 2 में नजर आईं थीं। अपकमिंग फिल्म की बात करें तो वह जल्द ही निकम्मा में दिखेंगी। इसके अलावा शिल्पा इन दिनों  रियालिटी शो 'इंडियाज गाॅट टैलेंट' की शूटिंग में बिजी हैं।

Content Writer

Smita Sharma