शिल्पा शेट्टी ने शेयर की अपने स्कूल के दिनों की तस्वीर, फैंस ने जमकर लुटाया प्यार

1/25/2022 2:09:21 PM

मुंबई. एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। एक्ट्रेस फैंस के साथ तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती है। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने स्कूल के दिनों की तस्वीर शेयर की हैं, जो खूब वायरल हो रही है।


तस्वीर में शिल्पा व्हाइट यूनिफॉर्म में नजर आ रही है। इसके साथ एक्ट्रेस ने चोटी की हुई है। एक्ट्रेस स्कूल के बच्चों के साथ दिखाई दे रही है। तस्वीर शेयर करते हुए शिल्पा ने लिखा- 'मेरा दिल दुनिया भर के उन सभी बच्चों के लिए दुखी है जो महामारी से बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। वे दोस्तों के साथ बातचीत नहीं कर सकते हैं, उनके पास एक संपूर्ण शारीरिक शिक्षा नहीं हो सकती है, लेकिन यह समय की जरूरत है। जबकि हम उन्हें स्पष्ट रूप से वायरस के संपर्क में नहीं ला सकते हैं। हमें इसे पूरा करने के तरीके खोजने की जरूरत है। हमें बेबी स्टेप्स लेने की जरूरत है। आइए इस विश्व शिक्षा दिवस पर यह सुनिश्चित करने के लिए एक साथ आएं कि न केवल हमारे बच्चे, बल्कि जीवन के सभी क्षेत्रों के बच्चे भी अपनी सुरक्षा से समझौता किए बिना शिक्षा के अपने अधिकार का प्रयोग कर सकें, यहाँ एक मजबूत जेन नेक्स्ट है। सुरक्षित रहें, स्वस्थ रहें! विश्व शिक्षा दिवस की शुभकामनाएं!' फैंस इस तस्वीर को खूब लाइक कर रहे हैं।


काम की बात करें तो शिल्पा इन दिनों 'इंडियाज गॉट टैलेंट' को जज कर रही हैं। शो में एक्ट्रेस के साथ किरण खेर और बादशाह जज की भूमिका निभा रहे हैं।

Content Writer

Parminder Kaur