Aww So Cute! रेड-व्हाइट अटायर में बहन संग शिल्पा के लाडले की ट्विनिंग, तुतलाते हुए समीषा बोली- ''हैप्पी भाई दूज''

11/6/2021 4:06:27 PM

 

 
 
बॉलीवुड तड़का टीम. देशभर में 6 नवंबर यानी आज भाई दूज के त्योहार की रौनक देखने को मिल रही हैं। इस अवसर पर सोशल मीडिया पर भाई बहन की टीका करते की तस्वीरें खूब वायरल हो रही हैं। इसी बीच बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने अपने दोनों बच्चों (वियान और समीषा) के भाई दूज सेलिब्रेशन का एक वीडियो शेयर किया है, जिस पर फैंस खूब प्यार लुटा रहे हैं।

शिल्पा द्वारा शेयर किए गए वीडियो में दोनों भाई-बहन की ट्विनिंग देखने को मिल रही हैं। वियान और समीषा ने रेड कलर का कुर्ता और व्हाइट पैजामा वियर किया हुआ है। इस दौरान दोनों का बेहद क्यूट अंदाज देखने को मिल रहा है।


View this post on Instagram

A post shared by Shilpa Shetty Kundra (@theshilpashetty)

वीडियो में देखा जा सकता है कि वियान बहन समीषा को कभी गोद लेते हैं कभी उसे परेशान करते हैं। इस दौरान वह उसे हैप्पी भाई दूज भी विश करते हैं। वहीं जवाब में तुतलाते हुए समीषा भी उन्हें हैप्पी भाई दूज विश करती है। भाई बहन के इस क्यूट अंदाज पर उनकी मां शिल्पा को हंसी आ जाती है।


वीडियो शेयर करते हुए शिल्पा शेट्टी ने कैप्शन में लिखा- भाई बहन के बीच का बॉन्ड कभी भी विस्तृत नहीं किया जा सकता, लेकिन यह मुझे हमेशा चकित कर देता है! *𝒕𝒐𝒖𝒄𝒉𝒘𝒐𝒐𝒅* समीशा और उनके पाजी, वियान-राज की ओर से आप सभी को भाई दूज की बहुत बहुत शुभकामनाएं! 

 

फैंस वियान-समीषा के इस क्यूट अंदाज को खूब पसंद कर रहे हैं और कमेंट कर इस पर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।

 
 

Content Writer

suman prajapati